इंदौर। राजस्थान के मुख्यमंत्री की 100 दिवस अपराधियों की धरपकड़ अभियान योजना के तहत पुलिस महानिदेशक के निर्देश के बाद सभी जिलों के एस पी ने अपनी टीमें गठित कर उनको यह निर्देश दिए गए की राजस्थान में अपराध कर भागे हर राज्यों के अपराधियों को पकड़ के लाया जाएं आदेश मिलते ही टीमें रवाना हो गई वहीं राजस्थान के जालौर जिले से 10 नम्बर टीम मप्र के लिए रवाना हुई जिनके पास 17 लोगों की सूची थी जो लम्बे समय से फरार थे 10 दिनो से टीम मप्र के कई जिले, शहर, गांव,छान चुकी थी किन्तु उनको असफलता ही हाथ लगी इस बीच उनका आत्मविश्वास भी धीमा होने लगा क्योंकि सभी टीमें कुछ ना कुछ कार्य अब तक कर चुकी थी इसी बीच उनका पड़ाव इन्दौर हुआं जहां उन्होंने इन्दौर पुलिस मुख्यालय में आमद दी जहां से उन्हें वारंटियों के पते अनुसार आज़ाद नगर एसीपी आशीष पटेल के वह भेजा गया इस टीम ने एसीपी आशीष पटेल को बताया की युनूस पठान पिता युसूफ पठान ,मजहर पिता रज़्ज़ाक शेख दोनों आरोपी दारू तस्करी में गिरफ्तार किए गए थे कोर्ट से छुटने के बाद 9 वर्षों से फरार है। वसीम खान जिन्हें पकड़ने के लिए सहयोग के लिए कहा एसीपी ने तेजाजी नगर थाना प्रभारी देवेंद्र मरकामं थाना आज़ाद नगर प्रभारी नीरज मेंढ़ा को टीम की मदद के लिए सक्रिय जवान देने को कहा गया तो उन्होंने तेज़ नेटवर्क वाले प्र,आर, वसीम खान को उनके साथ किया इतने समय में टीम को भी वसीम खान की जानकारी लग गई थी तो उन्होंने भी एसीपी आशीष पटेल से निवेदन कर वसीम खान को अपनी मदद के लिए देने को कहा एसीपी आशीष पटेल ने वसीम खान को आदेश दिया कि टीम के साथ जाओ और कहीं से भी ढुंढ कर आरोपियों को लेकर आना अपने अधिकारी का आदेश मिलते ही वसीम खान ने अपने मुखबिर तंत्र को अलर्ट किया और आरोपी युनूस पठान पिता युसूफ. 2. मजहर पिता रज़्ज़ाक शेख को ढुढने को कहा वसीम खान को अपने मुखबिर तंत्र से सुचना मिली की मजहर हाकी ग्राउंड के समीप दरगाह के सामने बैठा है तुरंत वसीम खान और टीम रवाना हुई, जहां मुखबिर के बताए हुलिया का व्यक्ति मीला जिससे पुछने पर उसने अपना नाम मजहर बताया तो उसे तुरंत पकड लिया वहीं मुखबिर से सूचना मिली की दुसरा आरोपी युनूस अपने क्षेत्र में घुम रहा है, टीम वसीम खान के साथ निकली जहां उन्होंने युनूस पठान को पकड़ा तो वह क्षेत्र के लोगों की भीड़ लग गई सुत्रो से खबर लगी की इसी बीच आरोपी युनूस पठान के भाई भी मौके पर आ गए और वसीम खान से हुज्जत करके उन्हें नियम बता रहे थे कि तुम दुसरे थाने पर हो और यह कैसे पकड़ने आ गए धमकी लहजे में कहने लगे कि हम पर कई अपराध है एक और बढ़ जायेगा तो किया तभी वसीम खान ने उन्हें पुलिसिया रंग दिखाते हुए टीम के साथ युनूस पठान को थाने ले आई जहां से उन्हें राजस्थान पुलिस को सौंपा गया टीम ने यह जानकारी जब अपने एस पी को दीं तो उन्होंने इन्दौर पुलिस की खुब प्रशंसा की और टीम का भी उत्साह बढ़ा क्योंकि यह उनकी पहली सफलता थी इसी को लेकर टीम ने एसीपी आशीष पटेल तेजाजी नगर थाना प्रभारी देवेंद्र मरकामं थाना आज़ाद नगर प्रभारी नीरज मेंढ़ा,प्र आर वसीम खान का भी आभार व्यक्त किया वसीम खान के नेटवर्क और कार्य की प्रशंसा भी की।वहीं वसीम खान ने फिर इन्दौर क्राइम ब्रांच की मदद की और धार जिले के गंगवानी थाने से दुष्कर्म मामले में फरार दो आरोपियों को पकड़वाया आज़ाद नगर क्षेत्र से क्राइम ब्रांच ने सैफ अली उर्फ सैफ्फा पिता ऊमर साथी सररू को पकड़ा जो कि दोनों आरोपी गंगवानी थाने में दर्ज दुष्कर्म मामले में लम्बे समय से फरार थे इन सभी लोगों पर ईनाम भी घोषित था 5 वर्ष पूर्व एक युक्ति से 6 से 8 लोगों ने दुष्कर्म किया था जिसकी रिपोर्ट गंगवानी थाने में दर्ज कि गई थी मामला दर्ज होने के बाद से ही सभी आरोपी फरार चल रहे थे अक्सर गंगवानी पुलिस आती और खाली हाथ लौट जाती तभी इन पर ईनाम भी घोषित कर दिया गया था आज वसीम खान द्वारा इन्दौर क्राइम ब्रांच को इन्हें पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई। आरोपी सैफ्फा इसी के साथ पुलिस महकमे में प्र आर वसीम खान ने एक नया कीर्तिमान भी बना लिया 5 दिनो में 5 फरार इनामी आरोपीयों को पकड़ा और पकड़ने में सहयोग भी किया /1/महूं पुलिस को सौंपा गोली कांड आरोपी आरिफ उर्फ भुरू बैंड/2/ राजस्थान पुलिस को सौंपे 9 वर्षों से फरार, 2 ,वारंटी/3/ इन्दौर क्राइम ब्रांच को पकडावाए ,2, इनामी फरार आरोपी।अब यह देखना है कि आला अधिकारी वसीम खान के इस प्रशंसा कार्यो को किस नजरिए से देखते हैं क्या उनको सम्मान पुरस्कार किया जायेगा या फिर उनके तेज़ मुखबिर नेटवर्क से और भी काम लिया जायेगा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन अब नहीं चलेंगी कोचिंग सेंटर की मनमानी, केंद्र सरकार ने की गाइडलाइन जारी… रतनगढ मे भगवान श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर पर शिखर कलश व शिव परिवार स्थापना प्रसंग ने बनाया नगर को धर्ममय
You must be logged in to post a comment.