अभिवावको को मिली राहत भरी खबर. बड़े खर्च से राहत,,, शिक्षा के नाम पर लूटने वालों में अब हलचल, नहीं चलेंगी कोचिंग संचालकों की मनमानी अब करना होगा रजिस्ट्रेशन अनिवार्य। 16 साल से कम उम्र के बच्चों की कोचिंग बंद,,,आदेश नही माना तो लगेगा 1 लाख जुर्माना, गाइडलाइन जारी.भारत। 16 साल से कम उम्र के बच्चों की एनरोलमेंट नहीं करा सकेंगे कोचिंग सेंटर, गाइडलाइन जारी हुईं। • सरकार ने छात्रों के सुसाइड मामलों व कोचिंग सेंटर्स की मनमानी को देखते हुए जारी किए आदेश।• प्राइवेट कोचिंग सेंटरों को रेगुलेट करने के लिए शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी किया गया आदेश।• गाइडलाइन्स का पालन नहीं करने पर कोचिंग सेंटर्स को देना होगा जुर्माना।• पहले क्राइम पर ₹25,000/ का जुर्माना, दूसरी बार पर ₹1 लाख.प्राइवेट कोंचिंग सेंटर्स की मनमानी को देखते हुए केन्द्र सरकार हुई सक्त. अब केंद्र सरकार ने लगाम कसने की तैयारी कर ली, इन नई गाइडलाइंस के अनुसार अब कोई भी कहीं भी और कभी भी प्राइवेट कोचिंग सेंटर नहीं खोल सकता। इसके लिए सबसे पहले उसे रजिस्ट्रेशन करवाना होगा अनिवार्य यही नहीं अब कोचिंग सेंटर में 16 साल से कम उम्र के बच्चों को पढ़ाई के लिए नामांकन नहीं किया जा सकता। कोचिंग सेंटर किसी छात्र से मनमानी फीस भी नहीं वसूल सकेंगे.केंद्र ने ये गाइलाइन देश भर में NEET या JEE की तैयारी कर रहे छात्रों के बढ़ते सुसाइड मामलों और देश में बेलगाम कोचिंग सेंटर्स की मनमानी को लेकर दिए हैं। वहीं गाइडलाइन के अनुसार, आईआईटी जेईई, एमबीबीएस, नीट जैसे प्रोफेशनल कोर्स के लिए कोचिंग सेंटरों के पास फायर और भवन सुरक्षा संबंधी एनओसी होनी अनिवार्य । परीक्षा और सफलता के दबाव को लेकर छात्रों की परेशानी दूर करने के लिए उन्हें मनोवैज्ञानिक और मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सहायता भी उपलब्ध कराई जानी चाहिए। कोचिंग सेंटर्स को गाइडलाइन के अनुरूप रजिस्ट्रेशन न कराने और नियम और शर्तों का उल्लंघन पर भारी जुर्माना देना होगा।कोचिंग सेंटर पहले उल्लंघन के लिए 25 हजार, दूसरी बार एक लाख और तीसरी बार अपराध के लिए रजिस्ट्रेशन कैंसल करने के साथ भारी जुर्माना के लिए तैयार होना होगा।गाइडलाइन के मुताबिक, कोर्स की अवधि के दौरान फीस नहीं बढ़ाई जा सकती। किसी छात्र ने पूरा भुगतान करने के बावजूद कोर्स को बीच में छोड़ने का आवेदन किया है, तो पाठ्यक्रम की शेष अवधि का पैसा वापस करना होगा रिफंड में हॉस्टल और मेस फीस भी शामिल होगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर विशेष इन्दौर पुलिस की खुब हुई प्रशंसा,राजस्थान में भी तारीफों के खिले फूल