इंदौर। प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ। View this post on Instagram वायरल वीडियो वही इंदौर में भ्रष्टाचार के विरुद्ध जिला प्रशासन का कड़ा रुख रहेगा। इस बात को प्रत्यक्ष रूप देते हुए कलेक्टर आशीष सिंह ने नकल शाखा में आवेदक से अनुचित पैसे मांगने पर क्लर्क रेखा पाटील को तत्काल प्रभाव से नौकरी से बर्खास्त कर दिया। अपर कलेक्टर एवं उपाध्यक्ष समाधान समिति कलेक्ट्रेट इन्दौर के आदेश से 27 अप्रैल 2013 को रेखा पाटिल, कम्प्यूटर ऑपरेटर, को तहसील जूनी इन्दौर में अस्थाई रूप से कार्य करने हेतु आदेशित किया गया था। उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें रेखा पाटिल द्वारा आवेदक से पैसों की अनुचित मांग की जा रही है। यह कृत्य शासन एवं प्रशासन के नैतिक दायित्वों के प्रतिकूल है। जिसको दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर आशीष सिंह द्वारा तहसील जूनी इंदौर में कार्यरत रेखा पाटिल की सेवाऐं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन भगवान श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर रतनगढ के नव निर्माण व जिर्णोद्धार का कार्य हुआ पूर्ण… सिंगरौली उप पुलिस महानिरीक्षक शासकीय माध्यमिक विद्यालय माजन खुर्द में आयोजित किया गया आत्मरक्षार्थ प्रशिक्षण कार्यक्रम स्वयंसिद्धा