आमिर खान । इंदौर कलेक्टर और एडिशनल पुलिस कमिश्नर ने झुग्गी बस्ती के बच्चों का दिल जीत लिया, चिड़ियाघर देखने का सपना पूरा कर दिया। अधिकारी ने बच्चो का काफी लम्बे समय के सपने के हकीकत में बदल दिया। बच्चे भी पढ़ा-लिखा, बड़े हो कर एक अच्छे व्यक्तित्व के साथ अधिकारी बनाना चाहते हैं।बच्चों को प्रेरणा मिलती है अधिकारियों से कुछ अच्छा कर गुजरने की पढ़ लिखकर कुछ बनने की। इंदौर के लालबाग बस्ती में बीते सात सालों से जवान संजय साँवरे द्वारा झुग्गी बस्ती के बच्चों को फ्री में शिक्षा दी जा रही, इस बीच बच्चों ने संजय से कहा की क्या भैय्या हम चिड़ियाघर घूम सकते है, तो वही जवान संजय ने यह बात कलेक्टर इंदौर इलैया राजा टी जो की सच में दिल से राजा है और सभी के दिलो पर राज करते हैं। इंदौर कलेक्टर के पीए दिनेश शर्मा को बताई गई तो पीए ने तत्काल कलेक्टर इलैया राजा टी को सूचित किया ,जिसके बाद कलेक्टर के द्वारा चिड़ियाघर मे बच्चों को घूमने की व्यवस्था करवाई और इसी के उपरांत एडिशनल पुलिस कमिश्नर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बच्चों के लिए तत्काल (DRP) डीआरपी लाईन से बच्चों के लिए, आने जाने के लिए बस कारवाई गई। इंदौर में जब ऐसे अधिकारी मौजूद हैं तो, वह बच्चों के सपने कैसे अधूरे रह सकते हैं।वही बच्चों द्वारा के द्वारा इंदौर कलेक्टर और पुलिस एडिशनल कमिश्नर को तहे दिल से धन्यवाद कहा उनके सपने को पूर्ण कराने के लिए। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बच गया 2024 का जश्न! (व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा) Brakingnews. सातवीं क्लास के छात्र ने तीसरी मंजिल स्कूल की छत से लगाई छलांग