रिपोर्टर इंद्रपाल साहुजनसुनवाई शिव कुमार वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला सिंगरौली, के द्वारा की गई जनसुनवाई में 16 आवेदको के द्वारा पत्र समक्ष में प्रस्तुत किया जिसे गंभीरता से सुना गया तथा कई शिकायतो का मौके में निराकरण कराया गया तथा शेष आवेदन पत्र में वैधानिक कार्यवाही हेतु थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया। विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए आवेदकों से रू-ब-रू होकर उनकी शिकायतो को जनसुनवाई के माध्यम से गंभीरतापूर्वक सुना जाकर एवं संबंधित थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी को त्वरित जॉच कर आवेदक की शिकायत का निराकरण किये जाने के आदेश दिये गये।जनसुनवाई में महिला की शिकायतो को तत्परता से कार्यवाही किये जाने अर्चना दिवेदी, महिला थाना प्रभारी से शिकायत की कॉउंसलिंग कराई जाकर शिकायतो के निराकरण एवं आवश्यक हेतु संबंधित थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया। जनसुनवाई में परस्ते, नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर, श्रीमति अर्चना दिवेदी, महिला थाना प्रभारी, कपूर त्रिपाठी, थाना प्रभारी नवानगर एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन केंद्र सरकार के हिट एंड रन कानून में नए प्रावधानों को लेकर विरोध बांधौरा चौकी ने 3 शराब कारोबारियों को अवैध शराब के साथ पकड़ा