रिपोर्टर इंद्रपाल साहुबांधौरा पुलिस ने किराने दुकान की आड़ मे अवैध शराब की बिक्री करने वाले आरोपियों को पकड़ा। सिंगरौली। बंधौरा चौकी प्रभारी संदीप नामदेव एंव उनकी टीम ने अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए तीन अलग-अलग स्थानों पर रेड कार्यवाही कर आरोपियों को अवैध शराब के साथ पकड़ा।बंधौरा पुलिस ने मुखबिर की सुचना पर ग्राम रैला में तीन अलग-अलग स्थान में रेड कार्यवाही कर अवैध शराब के साथ आरोपियों को धर दबोचा। आरोपी किराने की दुकान की आड़ मे अवैध शराब की बिक्री करते थे आरोपियों के पास से कुल मिलाकर 87 पाव देशी प्लेन मदिरा कीमती कुल 3280 रुपए बरामद हुआ पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध किया। आरोपियों के नाम-प्रेम चंद शाह पिता पन्ने लाल शाह उम्र 42 वर्ष राम अवतार शाह पिता महेंद्र कुमार शाह उम्र 31 वर्षरामलाल शाह पिता महेंद्र कुमार शाह उम्र 33 वर्ष सभी निवासी ग्राम रैला चौकी बंधौरा थाना माडा जिला सिंगरौलीउक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी श्री विद्यावारिधी तिवारी के द्वाराा गठित टीम के चौकी प्रभारी बंधौरा उनि सदीप नामदेव, सउनि. विजय अग्निहोत्री,दिनेश तिवारी हरिनाथ सिंह उइके,प्रआर. हेमराज पटेल, मनीष शुक्ला आर. पुष्कर पोरवाल ,योगेश विश्वकर्मा की अहम भूमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जिला सिंगरौली के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के रूस्मतजी कॉफ्रेसिंग हाल में जन सुनवाई आयोजित की गई लोकायुक्त संभाग इंदौर ने ट्रैप किया सहायक अकाउंट को 13 हज़ार रिश्वत के साथ.