इंदौर। प्रदीप चौधरी। संभागीय ब्यूरो चीफ। रिपोर्टर हिमांशु जोशी।क्राइम। एक्सीडेंट इंदौर के सेटेलाइट जंक्शन की घटना , जहां पर स्तिथ अचीवर्स कोचिंग से लौट थी दोनों बच्चियां घर के लिए उसी वक्त हुई दुघर्टना। वही मिली जानकारी अनुसार…..जिस ट्रैक पर घटना हुई है वहां पर से आज पहली बार ट्रेन निकली थी ट्रायल रन के लिए। तीन बच्चिया बबली, राधिका और साधना सैटेलाइट जंक्शन कॉलोनी स्थित अचीवर कोचिंग क्लास से अपने घर वापस लौट रही थी। तीनों ही बच्चिया कक्षा 10 में प्रेसीडेंसी स्कूल केलोद हाला काकड़ में पढ़ाई करती हैं। रेलवे ट्रैक क्रॉस करते समय एक लड़की साधना दोनों से आगे थी उसके पीछे बबली और राधिका थी। शाम करीब 6:30 बजे की बात है , जब देवास की ओर एक ट्रायल ट्रेन नए ट्रैक पर से निकली ही थी कि जिसकी चपेट में आने से राधिका और बबली की मृत्यु हो गई । संभवत दोनों बच्चियों को नए ट्रैक पर ट्रेन की जानकारी नहीं थी जिसके कारण या हादसा हुआ है। MP कैबिनेट मंत्री सिलावट ने रेलवे ट्रैक पर हुई घटना में मृत बालिकाओं के निधन पर शोक व्यक्त किया। घटना को दुखद बताते हुए कहा की-परिजनों को नियमानुसार दिलाई जाएगी राहत राशि। मंत्री सिलावट की मांग पर केंद्रीय रेल मंत्री वैष्णव ने दीया जांच के आदेश। राज्य शासन के कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट ने इंदौर के कैलोद हाला रेलवे ट्रैक पर हुई दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया । उन्होंने शोक व्यक्त करते हुए घटना में मृत छात्राओं के परिजनों को ढांढस बंधाया और कहा कि दुःख की इस घड़ी में मैं स्वयं और राज्य सरकार उनके साथ है। प्रभावित परिवारों को नियमानुसार राहत राशि भी दी जायेगी। मंत्री सिलावट ने घटना के संबंध में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को जानकारी दी।सिलावट की मांग पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रतलाम के डीआरएम को तुरंत ही जांच के निर्देश दिए।मंत्री सिलावट ने बताया कि आज शाम रेलवे ट्रैक में हुई घटना में मृत दो छात्राओं के परिजनों से चर्चा की और उन्हें ढांढस बंधाते हुए कहा कि उन्हें हर संभव मदद दी जायेगी। घटना में बबली पिता पन्नालाल मासरे उम्र 17 साल निवासी केलोद कांकड़ पंचवटी कॉलोनी के पीछे और राधिका पिता दिनेश भास्कर उम्र 17 साल निवासी केलोद कांकड़ पंचवटी कॉलोनी के पीछे की मृत्यु हो गई थी। बताया गया कि यह दोनों अचीवर कोचिंग क्लास से पढ़कर घर लौट रही थी। जिस ट्रैक पर घटना हुई है वहां पर से आज ट्रेन पहली बार निकली थी। जिसका आज ट्रायल रन था। तीन बच्चिया बबली, राधिका और साधना सैटेलाइट जंक्शन कॉलोनी स्थित अचीवर कोचिंग क्लास से अपने घर वापस लौट रही थी। तीनों बच्चियों कक्षा 10 में प्रेसीडेंसी स्कूल गहलोत काकड़ में पढ़ती है। रेलवे ट्रैक क्रॉस करते समय एक लड़की साधना दोनों से आगे थी। उसके पीछे बबली और राधिका थी। शाम करीब 6:30 बजे की बात है देवास की ओर एक ट्रायल ट्रेन नए ट्रैक पर से निकली थी, जिसकी चपेट में आने से राधिका और बबली की मृत्यु हो गई। संभवत दोनों बच्चियों को नए ट्रैक पर ट्रेन की जानकारी नहीं थी जिस कारण या हादसा हुआ। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर ग्रामीण आईजी ने किया थानों का निरीक्षण…. महासंघ…. हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की अनिवार्यता का जबरदस्त विरोध,,,