रिपोर्टर इंद्रपाल साहु पुलिस अधीक्षक नें प्रत्येक आवेदक से रू-ब-रू होकर सुनी उनकी शिकायतेकार्यवाही विवरणपुलिस अधीक्षक जिला सिंगरौली मो. यूसुफ कुरैशी (भा.पु.से.) द्वारा आज दिनांक 26-12-2023 दिन-मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में बने रूस्तम जी कॉनफ्रेन्स हॉल में जनसुनवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिव कुमार वर्मा जिला सिंगरौली, निरीक्षक अर्चना दिवेदी महिला थाना प्रभारी एंव पु.अ. कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। जनसुनवाई में लगभग 35-40 लोग उपस्थित हुये जिसमें से आवेदक के रूप में 24 व्यक्तियों नें आवेदन पत्र समक्ष में प्रस्तुत किया गया। पुलिस अधीक्षक नें प्रत्येक शिकायतो को गंभीरता से सुना गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए करीबन प्रत्येक आवेदकों से रू-ब-रू होकर उनकी शिकायतो को जनसुनवाई के माध्यम से गंभीरतापूर्वक सुना जाकर एवं संबंधित राजपत्रित अधिकारी (पुलिस)/थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी को त्वरित जॉच कर आवेदक की शिकायत का निराकरण किये जाने के आदेश दिये गये। जनसुनवाई में महिला फरियादियों की शिकायतो को तत्परता से कार्यवाही किये जाने हेतु निरीक्षक अर्चना दिवेदी, महिला थाना प्रभारी से शिकायत की कॉउंसलिंग कराई जाकर उनकी शिकायतो के निराकरण एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु संबंधित थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया। प्रत्येक शिकायत हमारे लिये महत्वपूर्ण है। साथ ही जनसुनवाई में उपस्थित आवेदक की कार्यवाही हेतु 24 घण्टे के अंदर पुलिस अधिकारी समस्या का निदान करने उसके पास पहुचें।पुलिस समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि जो थाना प्रभारी जनसुनवाई में उपस्थित नही हो पाता है वह अपने थाना में मौजूद रहेगे और सभी अपने-अपने स्तर पर जनसुनवाई का आयोजन कर अधिक से अधिक से आवेदको की शिकायतो का निराकरण सुनिश्चित करेगे।प्रत्येक शिकायत में कृत कार्यवाही का प्रतिवेदन 02 दिवस के अंदर अनिवार्य रूप से भेजने के लिये निर्देशित किया गया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सिंगरौली पुलिस थाना lयातायात जिला सिंगरौली प्रतेक सहर की संयूकत बैठक । सब्जी बेचने जा रहे बाईक सवार युवक को ट्रक ने मारी टक्कर मौके पर हुई मौत.