रिपोर्टर इंद्रपाल साहु व्यवस्था बनाने को लेकर थाना यातयात परिसर में आयोजित हुई संयुक्त बैठक। किया सिंगरौली के निर्देशन में एवं श्री शिव कुमार वर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिगरौली एंव श्री पी.एस. परस्ते सीएसपी विन्ध्यनगर के मार्गदर्शन में आयोजित की गई बैठक। आज दिनांक 26.12.2023 को शहर की यातायात व्यवस्था का सुचारू संचालन के साथ सु-व्यवस्थित शहर, जाम रहित एंव शहर में दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु नगर निगम एंव यातायात पुलिस के साथ आटो/टैक्सी संगठन, ठेला व्यापारी, सब्जी व्यपारी, फल व्यापारी, बस ऐशोसियेशन के पदाधिकारियो के साथ बैठक आयोजित की गई जिसमे बिन्दुवार सभी की समस्याओ से रूबरू होने के उपरांत सभी को अलग-अलग निर्देश जारी कर समझाइस दी गई है- बस मालिक एवं चालको हेतु निर्देशित किया गया कि बस स्टैण्ड में स्थाई रूप से खड़ी बसो को बाहर एनसीएल ग्राउण्ड में ले जाए एवं निर्धारित समय के एक घंटा पूर्व ही बसो को बस स्टैण्ड में प्रवेश करे साथ ही बसो के प्रवेश एवं निकास हेतु अलग -अलग मार्ग बनाया गया है उन्ही मार्गो को प्रवेश एंव निकास हेतु उपयोग करे। आटो मालिक एंव चालको को निर्धारित स्थान पर बनाए गए स्टैण्ड में ही आटो को खड़ी करे आटो संगठन आटो में सीरियल नंबर डलवाऐ एंव निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी का परिवहन न करे एवं सभी दस्तावेज पूर्ण एंव वैध रखे नाबालिक चालको से आटो न चलवाये, निर्धारित स्थान में आटो नही खड़े होने पर संबधित के विरुद्ध कार्यवाही की जावेगी। सब्जी/ठेला /फल व्यपारी हेतु निर्देश सब्जी/ठेला/फल व्यापारियो हेतु पूर्व में नगर निगम द्वारा अलग-अलग स्थान निर्धारित किया गया है उन्ही स्थानो पर ठेला -सब्जी फल की दूकान लगाये गए सड़क के किनारे, सराफा मार्ग, पोस्ट आफिस मार्ग में लगने वाली सब्जी/ठेला/फल लगाया जाना बंद करे जिन्हे इस संबंध में 03 दिवस का समय दिया गया एंव 03 दिवस के बाद कार्यवाही हेतु हिदायत दी गई है।अतिक्रमण प्रभारी श्री प्रवीण गोस्वामी सभी संगठन के पदाधिकारी एवं यातायात एवं नगर निगम के स्टॉफ के साथ लगभग 150 की संख्या में सभी ठेला/फल/सब्जी व्यपारी बन्धु/आटो चालक मालिक इत्यादि व्यक्ति उपस्थित रहे Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जयपुर मे घटित दिल दहलाने वाला वाकया हुआ सीसीटीवी मे कैद सिंगरौली पुलिस अधीक्षक नें प्रत्येक फरियादी की सुनी समस्या। कार्यवाही के दिये निर्देश।