हर वर्ष 23, 24 और 25 दिसंबर को कथित “इंदल उत्सव” (आदिवासी परंपरा विपरत) के नाम पर मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग द्वारा आदिवासी संस्कृति और परंपरा का सरेआम कुठाराघात करना भयावह है। आदिवासी संस्कृति का सरेआम मजाक बनाने का कृत्य करना आदिवासी विरोधी मानसिकता को दरसाता है, एक नई परंपरा को आदिवासियों पर थोपना निंदनीय होकर शर्मनाक है। आदिवासियों का पवित्र आराध्य देव इंदल का प्राकृतिक पूजन पद्धति अनुसार 5 वर्ष, 7 वर्ष या अत्यधिक समय के अंतराल में किया जाना सुनिश्चित होता है किंतु आदिवासियों की संस्कृति की सुरक्षा के बजाय मध्यप्रदेश के संस्कृति विभाग द्वारा प्रत्येक वर्ष गैर-आदिवासी गतिविधि करके “इंदल उत्सव” के नाम पर तीन दिन का आयोजन करके आदिवासियों पर थोपना गलत है। आदिवासी संस्कृति के संरक्षण करने के लिए हमारे पुरखों ने शहादत दी थी, हम भी डंके की चोट पर कड़े शब्दों में विरोध करते है। आदिवासी प्रकृति पूजक समाज है इसलिएआदिवासियों का विश्व मे कही भी पवित्र इंदल देव की मूर्ति नही है, लेकिन मध्यप्रदेश के जिला बड़वानी, तहसील राजपुर की ग्राम मटली में मूर्ति स्थापित करके आदिवासी संस्कृति और पारंपरिक पूजन पद्धति को डायवर्ट करके बदलना “आदिवासी देवो और पुरखों” की पारम्परिक विरासत को खत्म करने का षड्यंत्र है, हम आदिवासी विरोधी परंपरा के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे, लड़ेंगे जीतेंगे। सर्व आदिवासी समाज ने मटली मे होने वाले इंदल महोत्सव का विरोध दर्ज कराया।। इंदल बचाओ…आदिवासी संस्कृति बचाओ!आदिवासियों का पवित्र आराध्य देव इंदल का प्राकृतिक पूजन पद्धति अनुसार 5 वर्ष, 7 वर्ष या अत्यधिक समय के अंतराल में किया जाना सुनिश्चित होता है किंतु आदिवासियों की संस्कृति की सुरक्षा के बजाय मध्यप्रदेश के संस्कृति विभाग द्वारा प्रत्येक वर्ष गैर-आदिवासी गतिविधि करके “इंदल उत्सव” के नाम पर तीन दिन का आयोजन करके आदिवासियों पर थोपना गलत है। सामाजिक कार्यकर्ता ताराचंद अवास्या ने बताया की यही सरकार एक तरफ पैसा कानून लागू करने का करने का ढिंढोरा पिटती है और दुसरी तरफ यही सरकार पैसा कानून की अवहेलना करती है।। सरकार का दोहरा रवैया आदिवासी संस्कृति को खत्म करने की साजिश है।।जिसको लेकर आज बड़वानी जिले मे SDM को ज्ञापन सौंपा गया । ज्ञापन के दौरान किसन बड़ोले , अनिल जामोद , ताराचंद अवास्या , रविन मौर्य , एम.एस. मौर्य , ( जयस जिला आईटी सेल प्रभारी ) , उपस्थित रहे । Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन MP में कल होगा डॉ. मोहन यादव कैबिनेट का विस्तार, दोपहर साढ़े 3 बजे शपथ ग्रहण समारोह जितना शोर मचाया घर में सूरज पाले का, उतना काला और हो गया वंश उजाले का!!
You must be logged in to post a comment.