सिंगरौली रिपोर्टर इंद्रपाल साहु जिला सिंगरौली मो. यूसुफ कुरैशी के द्वारा धारा 363 भादवि के तहत अपहृत बालिकाओं की समीक्षा की जाकर गुमशुदा बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु विशेष कदम उठाते हुये जिले में अभियान तेजस्वनी के तहत हर बालिका को जागरूक करने के उदेश्य से जिलेभर में विशेष जनजागरूकता अभियान का शुभारम्भ किया गया। अभियान के तहत जिले के पुलिस अधिकारियों के द्वारा स्कूल में जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य विषय मेरी सुरक्षा मेरी जिम्मेदारी के तहत बच्चों को जागरूक किया गया।अधिकारियों ने बच्चों को बताया कि आज हर बच्चे की सुरक्षा उसकी खुद की जिम्मेदारी भी है। बच्चों की सुरक्षा के दिशा में मेरी सुरक्षा मेरी जिम्मेदारी, यौन उत्पीड़न, यौन शोषण व पोर्नाेग्राफी जैसे अपराधों को रोकने के लिए तथा पोक्सो एक्ट के तहत जागरूक किया जिसमें अच्छे व बुरे स्पर्श के बारे जानकारी दी गई। 18 साल के कम उम्र के बच्चों के किसी भी प्रकार का यौन व्यवहार इस कानून के दायरे में आता है। यह कानून लड़के व लड़कियों को समान रूप से सुरक्षा प्रदान करता है। इस कानून के तहत पंजीकृत होने वाले मामलों की सुनवाई विशेष अदालत में होती है।इस अभियान के तहत मुख्यतः युवतियों को बेहतर जीवन जीने तथा उच्च शिक्षा की ओर अग्रेसर रहने के संबंध में बताया गया। यह भी बताया गया कि आप यदि किसी के साथ भाग जाते है इसके बाद आपका व्यवहारिक जीवन पूर्ण रूप से नष्ट हो जाता है और आपका परिवार को काफी कष्ट का सामना करना पडता है। वापस आने के बाद आपके कथनो के आधार पर जिसके साथ गये उसके विरूद्ध शख्त वैधानिक कार्यवाही करते हुये माननीय न्यायालय द्वारा जेल निरूद्ध कर दिया जाता है। आपका 18 वर्ष की कम उम्र में आपका निर्णय का महत्व नही रहता है। अभी पडने लिखने की उम्र है अधिक से अधिक शिक्षा की ओर ध्यान दें इत्यादि विषयों में जागरूक करते हुये कुछ वैधानिक जानकारियॉ एवं उनके सुरक्षा संबंधी अधिकारों के बारे में भी बताया गया।इसी क्रम में आज महिला सुरक्षा शाखा द्वारा उत्कृष्ट विद्यायल बैढ़न में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा बालिकाओ को अभियान तेजस्वनी के तहत जागरूक किया गया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन टीम जीवनदाता द्वारा 29वां रक्तदान शिविर संपन्न 109 यूनिट हुआ रक्तदान सिंगरौली पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यलय में ग्राम – नगर रक्षा समिति के तहत सदस्यों को जिला स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया।