सिंगरौली रिपोर्टर इंद्रपाल साहुग्राम – नगर रक्षा समिति के सदस्य हमारे परिवार का हिस्सा, हम उनके लिए हमेशा तत्पर हैं – पुलिस अधीक्षकदिनांक 23-12-2023 को पुलिस अधीक्षक सिंगरौली मो. यूसुफ कुरैशी द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यलय में जिला स्तरीय एक दिवसीय ग्राम/नगर रक्षा समिति सम्मेलन आयोजित किया गया। एक दिवसीय सम्मेलन के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक मो. यूसुफ कुरैशी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा की उपस्थिति में सिंगरौली जिले के नागरिक व जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया। उक्त कार्यक्रम कानून व्यवस्था को ध्यान में रखकर ग्राम/रक्षा समिति के सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया तथा उपस्थित ग्राम/नगर रक्षा समिति के सदस्यों को सायबर फ्राड, नशा मुक्ति, यातायात सड़क सुरक्षा नियमों, महिला अपराधो के संबंध में जागरुक किया गया। प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित ग्राम / नगर रक्षा समिति के सदस्यों को टोपी, टी-शर्ट, केन, रेडियम, जैकेट, आईडीकार्ड डोरी, आईडीकार्ड कमर, व्हीसिल वितरण किया गया। पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री मो. यूसुफ कुरैशी द्वारा सामुदायिक पुलिस व्यवस्था के बारे में विस्तृत रूप से बताते हुये कहा गया कि पुलिस के कार्यों में नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने का एक तरीका है। यह एक ऐसा वातावरण निर्मित करती है, जिसमें नागरिक समुदाय की सुरक्षा में वृद्धि सुनिश्चित की जाती है। वर्तमान में सोशल मीडिया भी पुलिस और जनता के बीच समन्वय स्थापित करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।सक्रिय पुलिस व्यवस्था की स्थापना में योगदान-आमतौर पर पुलिस पेट्रोलिंग, घटना के बाद की जाँच और आपराधिक न्याय प्रणाली के अन्य प्रतिक्रियात्मक तरीकों पर निर्भर करती है। प्रो-एक्टिव या सक्रिय पुलिस के लिये आवश्यक है कि समुदायों को उनके क्षेत्रों में नीति निर्धारण और मार्गदर्शन करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने का अवसर दिया जाए।पुलिस अधीक्षक नें महिला संबंधी अपराधो की रोकथाम के लिये भी आवश्यक बाते बताई गई एवं कहा गया कि जिला स्तरीय तेजस्वनी अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत यूवतियों को जन जागरूक का कार्य किया जायेगा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के द्वारा बताया गया कि नगर रक्षा समिति के सद्स्यो की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। ग्राम – नगर रक्षा समिति के सद्स्य पुलिस के साथ कानून व्यवस्था, लूट-पाट, चोरी, डकैती, आदि घटनाओं में आरोपियों तक पहुंचाने में महत्वर्पूण योगदान रहता है।जिला स्तरीय ग्राम/नगर रक्षा समिति का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न थाना/चौकी क्षेत्रो से आये हुये सदस्यों से जनसंवाद किया गया तथा उनकी समस्य़ाओं को सुना गया तथा थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि उनकि समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिये गये। उक्त कार्यक्रम में ग्राम/नगर रक्षा समिति की महिला सदस्य भी उपस्थित रही है। जिला स्तरीय ग्राम / नगर रक्षा समिति का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शिव कुमार वर्मा, सूबेदार आशीष तिवारी, पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी आदि उपस्थित रहे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सिंगरौली क्षेत्र में अभियान तेजस्वनी के तहत बालिकाओं को किया गया जागरूक शासकिय हाई स्कूल लोड़किया की छात्रा ने किया जिले का नाम गोरवान्वित