रिपोर्टर इंद्रपाल साहुपुलिस मुख्यालय के शानुसार, पुलिस अधीक्षक श्री यूसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिव कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा दिनांक 20.11.2023 से 10.01.2024 तक संचालित विशेष अभियान के तहत् आज दिनांक 09-12-2023 को पुलिस लाईन पचौर एवं अनुभाग विंध्यनगर पुलिस टीमों के बिच एक सद्भावना मैच खेल कर वहां उपस्थित दर्शको को दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट व चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं यातायात नियमों के संबंध में जागरुक किया गया।सिंगरौली पुलिस द्वारा जगह-जगह वाहन चेकिंग लगाकर लोगों को समझाईस दी जा रही है, की दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य लगायें, चार पहिया वाहन चलाते समय सीटबेल्ट अनिवार्य रुप से धारण करें,। शराब पीकर वाहन न चलायें। दो पहिया, चार पहिया या भारी वाहन तेज गति से न चलायें। इससे सड़क दुर्घटना घटित होने की अत्यंत संभावना बनी रहती है। इस संबंध में जिले के चौराहों / तिराहों पर बैनर / पोस्टर लगाकर लोगों को जागरुक किया जा रहा है। वाहन में लगे पी.ए. सिस्टम के माध्यम से लोगों को जागरुक किये जाने हेतु प्रचार-प्रसार किया जा रही है। साथ ही उल्लंघनकर्ता वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही भी की जा रही है। सिंगरौली पुलिस समस्त नागरिकों से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें। दुर्घटनाओं से बचें। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन कांग्रेसियों की बढ़ी मुश्किल: शहडोल निवासी युवक ने जिलाध्यक्ष सहित प्रदेशाध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजी नोटिस, धारा 500 अंतर्गत न्यायालय में पहुंच सकता है मामला क्लोनों को आने दो!(व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा)