नीमच। निर्मल मूंदड़ा रतनगढ़।


गेहूं,चना,सरसों आदि फसलो को फायदा तो अफिम की फसल को भी हुआ आंशिक नुकसान

श्रीपुरा ओर घाटी क्षेत्र में अन्नदाता किसानो के माथे पर आई चिंता की लकीरे




रविवार व सोमवार को अंचल भर में प्रातः से ही कभी तेज,तो कभी रिमझिम बारिश देर रात तक चलती रही। जिससे बारिश के कारण वातावरण मे अचानक ठंड बढ़ गई।इस बेमौसम मे हुए मावठे के कारण किसानों के खेतों में खड़ी रबी की फसलों गेहूं, सरसों, चना, इसबगोल, मसूर, मैथी आदि फसलों के लिए जहां फायदेमंद बताया जा रहा है।तो वहीं जाट,श्रीपुरा, घाटी, कुतली,रणावत खेडा आदि ग्रामीण क्षेत्र के किसानों के अनुसार इस बारिश से जहां किनोवा सहित कई प्रकार की औषधिय फसलो को भारी नुकसान बताया जा रहा है।वही दूसरी तरफ काले सोने के नाम से प्रसिद्ध बेशकीमती अफीम की फसल के लिए भी यह बारिश का पानी जहर के समान बताया जा रहा है। जिससे क्षेत्र के किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें ऊभर आई है। इस मावठे की बारिश के पानी से आगामी दिनो मे अफीम के पौधों में पीलापन का रोग व गांठ पड़ने की बिमारी होने का पूरा अंदेशा बन गया है। वही लहसुन की फसल में भी नुकसान होने की आशंका है। जिससे किसानों की जेब पर दवाईयों के खर्च का अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी बढने की पूरी संभावना बन गई है।
सोमवार व मंगलवार को सुबह से शाम तक दिन भर रुक- रुक कर बूंदाबांदी चलती रही। ग्रामीण क्षेत्रों मे मावठे की बारिश हुई जो रबी की फसलों के लिए अमृत के समान बताई जा रही है।किसानों ने बताया कि नवंबर के अंतिम सप्ताह में मावठा होने से असिंचित भूमि पर बोई गई रबी की फसलों में पैदावारी अच्छी होगी। लंबे समय तक खेतों में नमी बनी रहेगी।युवा काश्तकार सागरमल धाकड़ श्री पुरा,बाबूलाल- लालाराम, कन्हैया लाल-शंकरलाल, भरत-शांतिलाल धाकड, कन्हैयालाल- बद्रीचंद धाकड़ श्रीपुरा, प्रकाश- रामेश्वर धाकड रणावत खेडा सहित
जाट के किसानों छितरमल धाकड, यशवंत पुरी, नरेश पाराशर, राधेश्याम धाकड़,मोहम्मद सुलेमान जयपुरी लोहार आदि किसानों ने जानकारी देते हुए बताया कि तेज हवा मे बारिश के कारण औषधि फसल किनोवा की फसल में सबसे अधिक 50% का नुकसान हुआ है। बारिश और हवा एक साथ आने के कारण जिन पौधो मे बीज पकने की कगार पर आ गए थे। वह पूरी तरह से टूट चुके हैं। इस बारिश के कारण लहसुन की फसल भी पत्ते पीले पडने व नुकसान होने की पूरी संभावना है।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading