रिपोर्टर इंद्रपाल ‌साहु

पुलिस मुख्यालय के निर्दे शानुसार, पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा के नेतृत्व में, थाना प्रभारी यातायात आर.पी, मिश्रा के द्वारा पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा दिनांक 20.11.2023 से 10.01.2024 तक संचालित विशेष अभियान के तहत् जगह-जगह वाहन चेकिंग लगाकर लोगों को समझाईस दी जा रही है, की दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य लगायें, चार पहिया वाहन चलाते समय सीटबेल्ट अनिवार्य रुप से धारण करें,। शराब पीकर वाहन न चलायें। दो पहिया, चार पहिया या भारी वाहन तेज गति से न चलायें। इससे सड़क दुर्घटना घटित होने की अत्यंत संभावना बनी रहती है। इस संबंध में जिले के चौराहों/तिराहों पर बैनर / पोस्टर लगाकर लोगों को जागरुक किया जा रहा है। वाहन में लगे पी.ए. सिस्टम के माध्यम से लोगों को जागरुक किये जाने हेतु प्रचार-प्रसार किया जा रही है। साथ ही उल्लंघनकर्ता वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही भी की जा रही है। दिनांक 20.11.2023 से 23.11.2023 तक कुल 247 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुये 74100 रुपये समंन शुल्क वसूल किये गये है एवं बिना सीटबेल्ट लगाये हुये 135 वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुये 67500 रुपये समनं शुल्क वसूल किये गये है। साथ ही अन्य धाराओं में 79 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही करते हुये 46800 रुपये संमन शुल्क बसूल किये गये है। यातायात पुलिस समस्त नागरिकों से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें। दुर्घटनाओं से बचें।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNW🌎RLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNW🌎RLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading