मोदी जी बिल्कुल सही कहते हैं। गिनती में कुछ नहीं धरा है। उनसे पहले वालों ने गिनती करने-कराने में ही देश का कितना सारा टैम बर्बाद कर दिया। टैम का टैम — पूरे सत्तर साल बर्बाद कर दिए, जी हां सत्तर साल। बताइए, आदिवासियों की गिनती करायी तो करायी, सबसे पिछड़े आदिवासियों तक की गिनती कराने में ही लगे रहे। सबसे पिछड़े आदिवासियों को भी पीएम के नाम से अपने लिए एक योजना के एलान के लिए मोदी जी के आने का, अमृतकाल लाने का और बिरसा मुंडा की जयंती पर, तीसरी बार जनजातीय गौरव दिवस मनाने का, इंतजार करना पड़ा। मोदी जी भी अगर पहले वालों की तरह गिनती में ही अटके रहते, तब ये आदिवासी क्या अब भी इंतजार ही नहीं कर रहे होते!

सारी गड़बड़ी नेहरू जी की थी। उन्हें गिनती कराने का कुछ ज्यादा ही शौक था। कुछ भी करते बाद में थे, उसकी गिनती पहले मांगते थे और गिनती नहीं हो, तो पहले गिनती ही कराते थे। गरीबों की गिनती। भूखों को गिनती। दलितों की गिनती। आदिवासियों की गिनती। बेघरों की गिनती। घरों की गिनती। किसानों की गिनती। मजदूरों की गिनती। कल-कारखानों की गिनती। पैदावार की गिनती। पैदावार में बढ़ोतरी की गिनती। आबादी की गिनती। आबादी में बढ़ोतरी की भी गिनती। हिंदुओं, मुसलमानों वगैरह की गिनती। यानी गिनती ही गिनती। अनगिनत गिनतियां। भारत कहने को ही कृषि प्रधान देश था, असल में तो बंदों ने भारत को एक गिनती प्रधान देश बनाकर रख दिया था। बाद में जो आए, वे भी लकीर के फकीर बनकर गिनतियां कराते रहे और गिनतियों में से और-और गिनतियां निकालते रहे। मोदी जी नहीं आते और अमृतकाल में हमें जनगणना समेत, एक-एक कर के तमाम गिनतियों से मुक्ति नहीं दिलाते, तो आज भी हम हिसाब-किताब में ही अटके रहते। और मोदी जी से हर साल की दो करोड़ के हिसाब से नौकरियां मांगते रहते। अब न रहेगी बेरोजगारों की गिनती और न होगी नौकरियों की हाय-हाय!

फिर भी, नेहरू जी ने लाख गिनतियां करायी हों, पर एक गिनती नेहरू जी ने भी नहीं करायी — जातियों की गिनती। पर खुद को नेहरू जी के वारिस बताने वाले, अब जातियों की गिनती भी कराने की जिद पकड़े हुए हैं। क्या भारत अमृतकाल में भी गिनती मुक्त नहीं हो पाएगा? मोदी जी का हरेक दावा कब तक गिन-गिनकर झूठा साबित किया जाता रहेगा!

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading