इंदौर। आप प्रत्याशी अनुराग यादव ने आज जनसंपर्क के समय मतदाताओं से मूलभूत मुद्दों पर काम करने वाली आम आदमी पार्टी को जिताने की अपील की….नंदन नगर में जनसभा को संबोधित करते हुए अनुराग यादव ने कहा की क्षेत्र की समस्याओं को हल करने के लिए हरसमय उपलब्ध रहूंगा.विधानसभा एक की समस्याओं से मैं भली भाती अवगत हूं तथा क्षेत्र का मूल निवासी होने के कारण पूरे क्षेत्र की जानकारी हे ,सरकार किसी की भी बने मैं क्षेत्र की जनता के संघर्ष में हमेशा साथ रहूंगा और समस्या का पूर्ण निदान तक चैन से नही बैठूंगा. हमने दिल्ली और पंजाब में शिक्षा,स्वास्थ,रोजगार,महिला सुरक्षा,किसानों तथा हर वर्ग के लिए जनहितैषी कार्य किए हे इसी प्रकार विधानसभा एक में भी मूलभूत सुविधाओं के लिए उत्कृष्ट कार्य करेंगे.क्षेत्र की पहचान और विरासत को अक्षुण्ण रखते हुए क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करेंगे. Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बागपत में धूमधाम के साथ मनाया गया पंड़ित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन लक्ष्मी जी वर दो, बेघर पीएम को घर दो!