मेरी पहचान सेमरिया क्षेत्र से ही बनी थी और बनी रहेगी।

जनसंपर्क में आमनजनों ने कांग्रेस प्रत्याशी अभय मिश्रा को दी दिवाली की शुभकामनाएं, सैकड़ो लोगो ने ली सदस्यता।

रीवा जिले की सेमरिया विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अभय मिश्रा ने स्पष्ट रूप से कहा है कि क्षेत्र के विकास का संकल्प लेकर निकला हूं और अगर आपका आशीर्वाद भरपूर मिला तो मैं इस संकल्प को पूरा करने के लिए पूरी ताकत लगा दूंगा।
विभिन्न ग्रामीण क्षेत्र के जनसंपर्क अभियान के दौरान जनमानस ने जहा कांग्रेस प्रत्याशी को दिवाली की बधाई दी वहीं अभय मिश्रा ने आम जनमानस को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दीपावली सेमरिया क्षेत्र सुख समृद्धि का एक नया संदेश लेकर आपके पास आ चुकी है। इस दीपावली के बाद क्षेत्र का अंधेरा छटने वाला है। इन्होंने कहा कि मेरी पहचान सेमरिया क्षेत्र से ही बनी थी और अब आपके ऊपर है कि वह पहचान आगे भी बरकरार बनी रहे। इन्होंने कई जगह कहा कि जब मैं जनपद अध्यक्ष सिरमोर हुआ करता था तब भी मेरा दिलों दिमाग इस क्षेत्र पर ही था, 5 साल विधायक रहा जितना हो सका करने का प्रयास किया और लोग उसे कार्यकाल को याद करते हैं। इन्होंने भाजपा सरकार और वर्तमान विधायक पर चुटकी लेते हुए कहा कि यह 5 साल का भी कार्यकाल लोग भय,  आतंक और भ्रष्टाचार के लिए लोग कुछ दिनों तक तो याद करेंगे ही ?
मैं विकास के संकल्प को लेकर तो आगे बढ़ ही  रहा हूं, वही मेरा अगला लक्ष्य भ्रष्टाचार को पूरी तरह से इस क्षेत्र से खत्म कर देना है। इन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस आ रही है इसलिए सेमरिया क्षेत्र को विकास में शामिल करने के लिए कांग्रेस का प्रतिनिधि होना जरूरी है और इसीलिए मैं आपसे आशीर्वाद मांग रहा हूं।
आज रविवार के दिन कांग्रेस प्रत्याशी अभय मिश्रा का महिदल, सांव, बहुरिबांध , खैरहाई , बधरा, उमरिहा , सलैया , बघमरा,  गभुआनी , कटकी,  गंगहरा , बरा कोपरिहान , चौरा, सौनौरी , सपहा आदि में जनसंपर्क अभियान चला , जहां पर लोगों ने काफी संख्या में कांग्रेस की सदस्यता मिली , वहीं साथ ही कांग्रेस प्रत्याशी अभय मिश्रा को भरपूर समर्थन देने का अपना वायदा भी किया।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading