अवैध मदिरा के खिलाफ आबकारी विभाग रीवा के द्वारा लगातार की जा रही कार्यवाही। रीवा/ विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर आबकारी विभाग रीवा एवं वृत्त चाकघाट के द्वारा कार्यवाही करते हुए ग्राम कॉल्ही में मानेंद्र सिंह उर्फ दीपक की दुकान से 36 केन बीयर,जमुना सिंह के मकान से 24 लीटर कच्ची मदिरा,ग्राम अंजोरा मेंमें अजय मांझी के रिहायशी मकान से 30 लीटर हाथ भट्टी कच्ची मदिरा एवं 300 किलोग्राम लाहन, आशा मांझी के मकान से 500 किलोग्राम लाहन, सुषमा मांझी के मकान से 300 किलोग्राम लाहन बरामद कर प्रकरण कायम किया गया। आबकारी दल को सूचना मिली थी कि ग्राम अंजोरा में टमस नदी के किनारे मांझी टोला में घरों एवं नदी के किनारे शाम होते ही भारी मात्रा में महुआ लाहन से कच्ची मदिरा बनाई जाती है जिसे आबकारी दल द्वारा रणनीति बनाकर शाम होते ही कच्ची मदिरा के अड्डों पर दबिश की कार्यवाही की गई। इसके साथ ही आबकारी दल द्वारा उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे चंद्रपुर -शंकरगढ़-सूती रोड पर गस्त एवं उत्तर प्रदेश के सीमा से लगे पटहट में वाहनों की चेकिंग की गई। आज की कार्यवाही में कुल 05 प्रकरण कायम किये गए,जिसमें कुल 18 लीटर बीयर, 54 लीटर कच्ची मदिरा एवं 1100 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया,जिसका अनुमानित मूल्य लगभग एक लाख पचीस हजार है। उक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक अभिमन्यु पाठक, अभिषेक त्रिपाठी, मुख्य आरक्षक आशीष शुक्ला,वीरेंद्र सिंह,आरक्षक उमाकांत तिवारी,अमित सिंह,प्रदीप सिंह,रवि प्रकाश मिश्रा,आदित्य सिंह,पूनम अग्रवाल,नगर सैनिक मनोज दुबे,सरोज पांडेय सम्मिलित रहे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सेंट एंजेल्स में हुई रंगोली मेकिंग व दीप सज्जा प्रतियोगिता सेमरिया क्षेत्र के विकास का संकल्प ही मेरे जीवन का लक्ष्य-अभय