आपसी विवाद में हुई घटना को आसमाजिक तत्वो ने राजनीति से जोड़कर घसीटा नेताओं का नाम। सेमरिया/ रीवा जिले के विधानसभा में आम चुनाव को लेकर इस समय चुनावी सरगर्मी तेज है जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है वैसे-वैसे कुछ विधानसभा सीट सेमरिया में घटिया राजनीति या यू कहें कि प्रायोजित हथकंडे खूब इस्तेमाल किया जा रहा है। कुछ ऐसा ही मामला सेमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खारा गांव से सामने आया है जहा पर अपने ही समाज के लोगो के साथ आपसी विवाद के चलते मारपीट हुई है जिसकी जानकारी ऐसे लोगो को हुई जो कांग्रेस प्रत्याशी को बदनाम करना चाह रहे थे तो तत्काल पहुचकर घायल युवक को बहला फुसलाकर और बरगला कर मारपीट करने वाले आरोपियों के नाम के साथ कांग्रेस प्रत्याशी के नाम और प्रत्याशी समर्थक होने की बात कहलवाई गयी। वही इलाज कराने के बाद जब घायल व्यक्ति उमाशंकर सेन अपने गांव लौटा तो बताया कि कुछ लोग उससे जबरन गलत कहलवाए हैं तो उसके लिए पीड़ित व्यक्ति ने क्षमा याचना मांगते हुए कहा कि मुझसे भूल हो गई है उसके साथ जो मारपीट की घटना घटी है वह आपसी रंजिश के चलते घटित हुई थी इसमें राजनीति से जुड़े किसी भी व्यक्ति का मामला नहीं है मेरे मारपीट की घटना में कांग्रेस प्रत्याशी अभय मिश्रा के नाम को गलत तरीके से प्रचारित किया जा रहा है मैं तो कांग्रेस के साथ ही हूँ और उनका समर्थक भी हूँ।इस घटनाक्रम में पीड़ित व्यक्ति के बयान के बाद अब यह पूरी तरह से स्पष्ट हो गया कि सेमरिया विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की बेहतर स्थितियों को देखते हुए लोग कई विपक्षी दल तरह तरह के हथकंडे अपना रहे है हालांकि यह बात प्रशासन को भी पता है और जनता को भी।उक्त मामले के संबंध में एक वीडियो में पीड़ित उमाशंकर सेन ने स्पष्ट रूप से कहा है कि उसके साथ आपसी रंजिश के चलते मारपीट की गई थी उमाशंकर का साफ कहना है कि वह खुद कांग्रेस से जुड़ा हुआ है, लेकिन चुनाव का समय है, ऐसे में विरोधी पक्ष के लोग जो जान बूझकर मेरी घटना को राजनैतिक तूल देकर प्रसारित करवा रहे है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन तीन दिवसीय रामलला महोत्सव सत्संग साधना शिविर में कृष्ण के प्रेम की गाथा को किया गया बखान। गेटवे इंटरनेशनल में स्केटिंग चैम्पियन ट्रॉफी के विजेताओं को किया सम्मानित