जनसंपर्क के दौरान विभिन्न गांवो में लोगों ने कांग्रेस को जीत दिलाने का लिया संकल्परीवा। जिले की सेमरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कांग्रेस प्रत्याशी अभय मिश्रा ने विभिन्न गांव के जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों से कहा कि अगर आप सभी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ तो आने वाले दिनों में इस विधानसभा को मध्य प्रदेश की सबसे आदर्श विधानसभा बनाने का पूरा प्रयास करूंगा। उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि पिछले 5 साल के दौरान जिस तरह की स्थितियां बनाई गई उससे यह क्षेत्र काफी पीछे चला गया है। इन्होंने आम जनता से वायदा किया है कि मैं संकल्पित भाव से काम करूंगा और इस विधानसभा क्षेत्र में विकास की गतिविधियों को तेजी से बढ़ाऊंगा। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस प्रत्याशी अभय मिश्रा का ताबड़तोड़ प्रचार अभियान जारी है और लोगों का काफी संख्या में जन समर्थन भी मिल रहा है। गांव गांव में उत्साहित जनता उनके आने की प्रतीक्षा करती है और उनसे मिलने के लिए बेताब रहती है। सोमवार को उन्होंने गढ़वा टोला, जोधी डाडी, चकदही, हरदिहा , कुम्हरा, जुड़वानी , देवरी , सकरजिमा, अतरी, कटाई, बधरा, दुआरी, देव गांव , चित्ती, आदि गांव में जनसंपर्क किया। इस दौरान काफी संख्या में लोगों ने भी आश्वस्त किया है कि इस इलाके में कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए वह पूरी ताकत लगाएंगे तथा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे। इस दौरान जगह-जगह कांग्रेस प्रत्याशी का लोगों ने स्वागत किया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 / चुनाव की तारीख नजदीक 17 नवंबर… वोट जरुर करे…/ भाजपा सरकार के द्वारा किया जा रहा है प्रचार कहां है आचार संहिता, चुनाव आयोग..? गुढ़ प्रत्याशी कपिलध्वज सिंह को जनता का मिल रहा खुला समर्थन।