इंदौर। प्रदीप चौधरी/अंकुल प्रताप सिंह। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव आखिरी चरण पर है, सभी उम्मीदवार अपने-अपने घोषणा पत्र भरने के बाद से प्रचार प्रहर में लगे हुए हैं, लेकिन जहां एक ओर आचार संहिता लागू है , वहीं भाजपा के द्वारा इस प्रकार का प्रलोभन और प्रचार भी अभी जारी है जो आप तस्वीर देख रहे हैं यह तस्वीर कहीं और कि नहीं सबसे स्वच्छ शहर इंदौर का है। जोकि मालवा मिल से राजकुमार की ओर जाने वाला ब्रिज चढ़ते वक्त नजर आती है। जिसमें साफ अक्षरों में लिखा हुआ है 450/ रुपए में सिलेंडर इस बार, फिर इस बार भाजपा सरकार.क्या मध्य प्रदेश चुनाव आयोग को यह दिखाई नहीं देता कि इस प्रकार का प्रचार क्यों किया जा रहा है और कैसे हो रहा है। जबकि आचार संहिता लगते ही सभी जगह से इस प्रकार के बैनर पोस्टर होर्डिग कर बाइक, ऑटो रिक्शाओं , गाड़ी से हटाए गए.तो इस बैनर को हटाने का प्रयास क्यों नहीं किया गया..?.सबसे पहले तो जानकारी निकालने के लिए जब पता किया गया तो पता चला कि आचार संहिता में इस प्रकार का प्रचार नहीं किया जा सकता। इस पोस्ट को लेकर वरिष्ठ पत्रकारों से चर्चा की गई क्या इस प्रकार का प्रचार आचार संहिता में लागू होता है उन सभी का जवाब नहीं था क्योंकि इस प्रकार का प्रचार लागू नहीं होता है। भाजपा के द्वारा इस प्रकार का प्रचार किया जा रहा है पर आचार संहिता लगने के बाद भी चुनाव आयोग अपने कर्तव्य के लिए निष्ठावान है या नही इस पर बड़ा सवाल है।क्या चुनाव आयोग पर भी किसी प्रकार का दबाव है..?चलिए अब बात करते हैं सिलेंडर की यहां पोस्टर में लिखा हुआ है कि 450 रूपए में सिलेंडर। इस बार फिर भाजपा सरकार..!इस प्रकार का एक प्रलोभन भाजपा के पहले कांग्रेस घोषणा पत्र में दे चुकी है कि, उनकी सरकार बनते ही ₹500 सिलेंडर कर देंगे। इसके बाद से भाजपा सरकार ने ₹450 का सिलेंडर देने की घोषणा की और शहर में बड़े-बड़े होर्डिंग बैनर पोस्टर लगाए गए।एक नज़र सिलेंडर पर….2014 से 2023 तक रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें कब कितनी बढ़ीं, हैरान मत होइए आप 2014 के बाद से देखों तो ज्यादात बार गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। हालांकि, इसके दाम कई बार घटाए भी गए हैं. 1 मार्च 2014 से 1 मार्च 2023 तक इसकी कीमतों में 693 रुपये का इजाफा देखने को मिल चुका है।जानता महंगाई की मार के बीच पहले से ही जूझ रही थी और 2014 के बाद से अब तक, तो एलपीजी सिलेंडर ढाई गुना से ज्यादा महंगा हुआ है. 50 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़े थे दाम…गैस की कीमतों में की गई ताजा बढ़ोतरी की. हर महीने की पहली तारीख को गैस वितरण कंपनियां एलपीजी की कीमतों में संशोधन करती हैं. 1 मार्च 2023 को भी इन्हें संशोधित किया गया था और 14.2 किलोग्राम का रसोई गैस सिलेंडर 50 रुपये महंगा कर दिया गया. घरेलू सिलेंडर के भाव में बढ़ोतरी 8 महीने बाद की गई थी. इसके साथ ही कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 350.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी. 2014 के बाद से 693 रुपये महंगा हुआ था सिलेंडर.जब मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे। तब घरेलू गैस सिलेंडर 450 रुपये की कीमत में मिला करता था और 150 रुपये बढ़ जाने पर मौजूदा केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सड़क पर सिलेंडर लेकर बैठ गई थीं।9 साल पहले की कीमत पर अब एलपीजी सिलेंडर, 2014 के भाव पर खरीदें। या सिर्फ चुनावी घोषणा हैं..?केंद्र की सरकार नरेंद्र मोदी ने बीते दिनों घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 200 रुपये की कटौती की थी, जो 30 अगस्त से प्रभावी हुई थी। इस फैसले के बाद उज्ज्वला लाभार्थियों को सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी भी बढ़कर 400 रुपये कर दी गई थी।मोदी सरकार ने 9 सालों में एलपीजी सिलेंडर के दामो में 185 फीसदी बढ़ाए पर घटाए सिर्फ 17.5 प्रतिशत- यह कांग्रेस का दावा। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, “ख़रीद की क्षमता के अनुसार, दुनिया में सबसे महंगी रसोई गैस भारत में बिकती है। देश में रसोई गैस के दाम साल 2014 में 400 रुपये प्रति सिलेंडर थे जो 2023 में 1140 रुपये हो गया। सरकार ने दाम में नौ सालों में 185 फीसदी का इजाफा कर डाला. अगस्त 2023 में रसोई गैस दाम 17.5 फीसदी घटाया गया। केंद्र सरकार ने बीते दिनों देशवासियों को रक्षाबंधन से कुछ दिन पहले एक बड़ा तोहफा दिया था घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 200 रुपये की कटौती की गई थी। जिसके बाद देशभर में 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत घट गई थी । बिना सब्सिडी वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत कम होकर 9 साल पहले के स्तर पर पहुंच चुकी थी । इसके साथ ही सरकार की उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को और सस्ते में ये सिलेंडर मिला।दिल्ली-चेन्नई में 2014 के दाम पर सिलेंडर।घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 200 रुपये की बड़ी कटौती के बाद सितंबर महीने में 14.2 किलो के सिलेंडर का दाम 9 साल पहले यानी साल 2014 वाले रेट पर पहुंच गया था इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के मुताबिक, 1 सितंबर 2014 को राजधानी दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 901 रुपये थी, वहीं अब सितंबर 2023 में ये 903 रुपये पर आ गई थीं, जबकि चेन्नई में साल 2014 में ये 902.50 रुपये में बिक रहा था और अब फिर से ये 918.50 रुपये में बिक रहा। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड की वेबसाइट के मुताबिक, अगर उस समय मिलने वाली सब्सिडी को हटाकर सिलेंडर की कीमत की तुलना करें तो अब 2014 के भाव पर ही घरेलू सिलेंडर के दाम पहुंच चुके हैं। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन कुछ करने भी दो यारो!(व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा) अगर जनता का आशीर्वाद मिला तो सेमरिया को बनाऊंगा आदर्श विधानसभा : अभय मिश्रा