त्योंथर। कुशमेन्द्र सिंह रीवा जिले के त्योंथर विधानसभा में मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर कांग्रेस पार्टी के द्वारा चुनावी जनसभा आयोजित की गई थी। जहा पर मुख्य अतिथि पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया ने त्योंथर विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी रमाशंकर सिंह के पक्ष में त्योंथर के गुलाला मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करने आये थे उस दौरान लोगो की अपार भीड़ को देखकर गदगद हो गए और कहा कि लोगो मे भाजपा के भ्रष्टाचार एवं झूठ फरेब के खिलाफ आक्रोश है लोग परिवर्तन चाहते है इस बार विंध्य के 30 सीटों में से 24 सीट पर कांग्रेस का कब्जा होगा। और हमारी बहुमत के साथ सरकार बनेगी।
उन्होंने भाजपा पार्टी व नेताओं पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा पार्टी के नेता विंध्य में चाहे पूरी ताकत लगा दें जो होना था हो गया, विंध्य में 7 सीट पा जाए तो भाजपा का भाग्य होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि 7 से 8 दिन बचे है जितना उड़न खटोला उड़ाना हो उड़ा ले इस बार कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि सर्वे में भाजपा की 60 से 75 सीट आने का अंदेशा है सर्वे के बाद मिसेज के कहने पर लाडली बहना को 1000 रुपये दिया जाने लगा। कांग्रेस की सरकार बनने पर स्कूली बच्चो को कक्षा एक से लेकर 12वी तक के छात्र/छात्राओं को 500 सौ रुपये से ले 1500 रुपये दिया जाएगा।
सभी बहनों को 1500 रूपये प्रतिमाह, 500 रुपये में सिलेंडर, किसानों का कर्जा माफ,समर्थन मूल्य 2100 रुपए से सीधे 2500 से 2600 रुपये दिया जाएगा उन्होंने कहा जो भी विकास हुआ है वो विकास 20 साल पहले दाउ साहब ने किया था
उन्होंने जनता जनार्दन से अपील करते हुए कहा कि अगले 10 दिन खुद रमाशंकर सिंह बन जाये और मेहनत कर जीत हाशिल करे।
केन्द्रीय मंत्री के बेटे का कमीशन खोरी का वीडियो वायरल होने पर कहा कि भाजपा कमीशन खोरी की ही सरकार है यह बात किसी से छुपी नहीं है स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, सड़क और त्योंथर को जिला बनाने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर उन्होंने बाते कही।
वही कार्यक्रम में पहुचे पूर्व सांसद देवराज सिंह ने कहा कि इस बार सभी लोग एक होकर कांग्रेस प्रत्याशी को वोट देकर विजयी बनाये उन्होंने कहा कि मुर्गी कहव चरय अंडा घर मे ही देत है इसी तरह से कही भी आप रहे लेकिन वोट सिर्फ हाथ के पंजे को ही देना है।
कांग्रेस नेत्री अरुणा विवेक तिवारी ने त्योंथर विधानसभा के विकास एवं सूती बांध में बाणसागर का पानी पहुचाने की बाते और कांग्रेस प्रत्याशी को जिता कर भोपाल भेजेने की अपील की।
वही त्योंथर कांग्रेस प्रत्याशी रमाशंकर सिंह ने कहा कि त्योंथर विधानसभा विकास से कोसो दूर है आज तक कोई विकास नही हुआ है हमारी प्राथमिकता है कि सूती बांध में बाणसागर का पानी पहुचाना है स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पानी, आवारा पशु जैसे समस्यायों को दूर करना है
वही कार्यक्रम के दौरान भाजपा एवं अन्य दलों में से सुरजीत सिंह परिहार पैरा, राजाराम पाल केचुहा, सुशील कोरी,अभिषेक यादव, रामनरेश आदिवासी, शंकरदीन, राजीव कुमार प्रजापति, पूर्वी क्षेत्र के श्रीकांत मिश्रा, नीरज मिश्र रजहा, अमर सिंह यादव, निखिल प्यासी सहित सैकड़ों लोगो ने राहुल भैया के हाथों भाजपा छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ली
उस दौरान कार्यक्रम में मुख्य रूप से सिरमौर विधानसभा के काग्रेस प्रत्याशी रामगरीब बनवासी,अशोक मिश्र (गुरु चंदई), विनोद शुक्ला,सिरमौर विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी अरुणा विवेक तिवारी, पूर्व सांसद देवराज सिंह,जिला कार्यकारी अध्यक्ष गिरीश सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती गीता मांझी, प्रदीप सिंह बब्बू प्रभारी ब्लॉक गढ़ी, रामायण सिंह ,भूपेंद्र सिंह हाथ से हाथ जोड़ो प्रभारी त्यौंथर, चाकघाट ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश मिश्रा, त्यौंथर ब्लॉक अध्यक्ष शीलध्वज सिंह, गढ़ी ब्लॉक प्रभारी लालमणि आदिवासी, राधाकृष्ण सिंह टीपी सिंह रामायण सिंह बबाली सिंह, मुस्ताक खान, बृहस्पति सिंह,विजयबहादुर सिंह,लक्ष्मीशंकर मिश्रा, आई एमपी वर्मा सहित हजारो लोग उपस्थित रहे।



NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading