श्री निवास तिवारी का कुनबा हुआ भाजपा में हुआ शामिल।

भाजपा में दिखने लगी दरार,निवर्तमान त्योथर विधायक श्यामलाल द्विवेदी सभा स्थल से रहे नदारद।

त्योंथर। कुशमेन्द्र सिंह। रीवा जिले की सबसे हॉट सीट त्योथर विधानसभा सभा में चुनावी सरगर्मी तेज है जहा पर आज भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सिद्धार्थ तिवारी के पक्ष में जनता को सम्बोधित करने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा त्योंथर पहुचे और त्योथर क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा कि जो विकास भारतीय जनता पार्टी के शासन काल में हुआ है वह कांग्रेस की कमलनाथ की सरकार में नहीं हुआ, जो केन्द्र से योजनाएं भेजी जा रही थी कांग्रेस सरकार ने उसे भी वापस कर दिया था जिससे लगभग दो लाख प्रधानमंत्री आवास योजना का धन वापस दिल्ली भेजा गया था ऐसे ही जितनी भी जन कल्याणकारी योजना रही हो उसे लागू नहीं किया गया। मंच से भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सिद्धार्थ तिवारी राज को जिताने की अपील किये।
लेकिन सबसे बड़ी बात निकलकर सामने आई की त्योथर के निवर्तमान विधायक श्यामलाल द्विवेदी को मंच में आने का बार बार अनाउंसमेंट किया जा रहा था लेकिन विधायक जी ने मंच साझा नही किये,जो चर्चा का विषय बना हुआ था जिससे साफ जाहिर होता है कि भाजपा में आपसी कलह जारी है
उस दौरान सभा स्थल पर भाजपा नेता व वरिष्ठ पत्रकार मधुकर द्विवेदी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा, निवर्तमान कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र शुक्ल, भाजपा जिलाध्यक्ष अजय सिंह, कौशलेश तिवारी, विद्या सागर शुक्ला सोनल शर्मा अनिल तिवारी संयोजक एवं तीनों मंडल के मंडल अध्यक्ष मंच पर मौजूद रहे। लेकिन त्योंथर निवर्तमान विधायक श्यामलाल द्विवेदी मंच पर कही नजर नहीं आए।
वही कार्यक्रम के दौरान भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर गंगा प्रसाद द्विवेदी सोहर्वा, कौशलेश द्विवेदी, बृम्हनारायण शर्मा,तुलाराम पाठक सहित कई श्रीयुत श्रीनिवास तिवारी गुट के कांग्रेसी कार्यकर्ताओ ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
जैसें ही कांग्रेसी भाजपा मे शामिल हुए भाजपा कार्यकर्ताओं में खलबली मच गई और पार्टी में दरार की स्थिति भी उत्पन्न हो गयी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के मंच के सामने ही समर्थकों ने विधायक श्याम लाल द्विवेदी जिन्दाबाद के नारे लगने लगे इसके कुछ ही क्षणों में भाजपा प्रत्याशी सिद्धार्थ तिवारी के समर्थको ने भी जिन्दाबाद के नारे लगाना शुरू कर दिया पूरे कार्यक्रम के दौरान दोनों की ओर से बीच बीच में जिन्दाबाद के नारे गूंजते रहे।
बताया जाता है कि मंच से कई बार निवर्तमान विधायक श्यामलाल दिवेदी को मंच पर आने का एलाउंसमेन्ट किया गया यहा तक की सभा स्थल तक स्वयं भाजपा प्रत्याशी सिद्धार्थ तिवारी गये परन्तु कही पर विधायक श्यामलाल द्विवेदी नजर नहीं आए ।
जिससे स्पष्ट प्रतीत है रहा है कि कहीं न कहीं भाजपा में सब कुछ ठीकठाक नहीं चल रहा है। उस दौरान पूर्व त्योथर कांग्रेस प्रत्याशी रहे कौशलेश द्विवेदी, बृम्हनारायण शर्मा तुलाराम पाठक, अशोक पांडेय, गंगा प्रसाद सोहर्वा जैसें कई कांग्रेसी दिग्गज नेताओ के भाजपा में शामिल होने से पार्टी को कितना फायदा होगा यह तो चुनाव के बाद ही पता चलेगा।
फिलहाल भाजपा में दरार बढ़ती दिखाई पड रही है जिसमें एक तरफ उत्साह तो दूसरी तरफ मायूसी नजर आ रही है इस चुनाव में सिद्धार्थ तिवारी राज को कितना फायदा मिलेगा यह तो वक्त ही बताएगा।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading