गांव-गांव में मिल रहा कांग्रेस को भरपूर समर्थन : प्रमोद सिंह बच्चू ।

पटहट/ मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर रीवा जिले के त्योंथर विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी रमाशंकर सिंह पटेल को त्योंथर सहित गांव गांव के लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है जहा पर कांग्रेस पार्टी के युवा नेता त्योंथर विधानसभा पिछड़ावर्ग मोर्चा अध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में गांव-गांव का दौरा किया गया, वहा पर लोगों ने भरपूर स्वागत कर कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करने की बाते कही गयी।
उन्होंने कहा कि त्योंथर से कांग्रेस पार्टी को सफलता मिलने पर विधानसभा से जुड़े जो भी समस्याएं हैं उनको तत्काल समाधान करने का काम किया जाएगा । श्री सिंह ने कहा कि पूर्व में रही भाजपा सरकार ने जनता को ठगने का काम किया है साढ़े अठारह सालों में उनके किए गए किसी भी वादे को पूरा नहीं किया गया। इसीलिए इस बार भी कांग्रेस पार्टी ने सोच समझकर ईमानदार प्रत्याशी को मैदान में उतारा है। जिससे हम सब लोग कांग्रेस पार्टी को वोट करने का काम करेंगे ताकि हमारे समस्याओं का समाधान हो सके ।

लोग कर रहे हैं सपोर्ट : प्रमोद सिंह बच्चू।

त्योंथर विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के युवा नेता प्रमोद सिंह बच्चू ने कहा कि पूर्व में जो भी विधायक रहा उसको बुजुर्गों व महिलाओं ने कभी देखा नहीं, बस घर वालों ने जैसा कहा वहां वोट डाल दिया , हमारे कांग्रेस पार्टी के विधानसभा प्रत्याशी रमाशंकर सिंह पटेल गांव – गांव जा कर महिलाओं , बुजुर्गों व युवाओ से मिल रहे हैं । अब तो महिलाओं, बुजुर्गों व युवाओं को भी पता है कि उनका प्रत्याशी कौन है और किसे चुनना है । कांग्रेस  प्रत्याशी रमाशंकर सिंह पटेल को त्योंथर विधानसभा की महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों व व्यापारियों सभी का समर्थन भरपूर मिल रहा है । इस दौरान कांग्रेस पार्टी के त्योंथर विधानसभा अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा अमित सिंह , युवा नेता प्रमोद सिंह बच्चू , अरविंद सिंह सूती , अरुण सिंह पटहट , सुचित सिंह , साहिल सिंह सहित सैकड़ो कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading