रीवा/ जिला कलेक्टर व निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देशन मे आबकारी विभाग रीवा द्वारा आज वृत्त चाकघाट के द्वारा ग्राम बसरेही में कमला देवी के मकान से 5 लीटर हाथ भट्टी मदिरा,लवकुश वर्मा के मकान से 10 लीटर हाथभट्टी मदिरा एवं लालजी प्रजापति के रिहायशी मकान से 120 किलोग्राम महुआ लाहन,ग्राम चौखंडी में बाबूलाल वर्मा के मकान से 100 किलोग्राम महुआ लाहन, ललिता पासी के मकान से 6 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 100 किलोग्राम महुआ लाहन तथा जोन्हा गांव में नीलम मांझी के रिहायशी मकान से 5 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद कर प्रकरण कायम किया गया। साथ ही आबकारी दल द्वारा अंतरैला जवा चाकघाट रोड में गश्त की गई।इसके बाद आबकारी दल द्वारा अंतरैला मदिरा दुकान में मदिरा के स्टॉक का वेरिफिकेशन भी किया गया। उक्त कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक अभिषेक त्रिपाठी, उपनिरीक्षक आशीष शुक्ला, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र सिंह परिहार,आरक्षक उमाकांत तिवारी, प्रदीप सिंह,विद्या सिंह,रवि प्रकाश मिश्रा, आदित्य सिंह,नगर सैनिक मनोज दुबे, सरोज पाण्डेय सम्मिलित रहे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर कपिध्वज सिंह का समर्थकों ने मनाया जन्मदिन,जन्मदिन पर सैकड़ों की तादात में लोगों ने ली कांग्रेस पार्टी की सदस्यता। इंदौर विधानसभा एक को अभी भी विकास की आस – अनुराग यादव