सेमरिया/ सेमरिया विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी केपी त्रिपाठी ने आज ग्राम पंचायत लैन बधरी अंतर्गत ग्राम बधरी, लैन स्कूल टोला, यादव बस्ती, खरहरी तथा ग्राम पंचायत पटेहरा अंतर्गत खरहरी, बहेरिया, पटेहरा, ग्राम पंचायत बवइया, बधरा, तिघरा आदि गांवों में घर घर जाकर मतदाताओं से चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मतदान करने का आशीर्वाद मांगा।जनसम्पर्क के दौरान केपी त्रिपाठी ने लोगों को भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र और राज्य की डबल इंजन वाली सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराने के साथ ही मध्यप्रदेश की बीजेपी सरकार द्वारा किए गए जनहितैषी कार्यो को लोगों को बताया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने सैकड़ों ऐसी जनकल्याणकारी योजनाएं बनाई हैं जिनका सीधा लाभ जनता को मिल रहा है उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन करने का काम किया है लोगों को ऑनलाइन तरीके से योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। प्रदेश सरकार का प्रयास रहा है कि केंद्र और प्रदेश की योजनाओं का लाभ आखिरी छोर पर बैठे हर एक पात्र व्यक्ति तक को मिले। केपी त्रिपाठी ने बताया कि 2018 के बाद विषम परिस्थितियों में मुझे मिले अल्प कार्यकाल में भी सड़क,शिक्षा, स्वास्थ्य,बिजली,पानी जैसी मूलभूत आवश्यकताओं के साथ ही साथ पर्यटन और धार्मिक स्थलों के उन्नयन एवं सौंदर्यीकरण की ओर विशेष ध्यान दिया गया है और इसी कड़ी में सेमरिया विधानसभा क्षेत्र में सोलह सौ करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों को मंजूरी दिलवाई गई है।उन्होंने कहा कि मेरे जीवन का एक एक क्षण सेमरिया की जनता जनार्दन की सेवा में समर्पित रहता है केपी त्रिपाठी ने स्थानीय जनता को सम्बोधित करते हुए सेमरिया को अपराधियों तथा अवैध शराब कारोबारियों से भयमुक्त करने और समृद्धशाली, गौरवशाली, वैभवशाली और विकसित सेमरिया बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी को अधिक से अधिक मतदान करने का आशीर्वाद मांगा।इस दौरान जिला कार्यसमिति सदस्य एवं सेमरिया विधानसभा संयोजक दयानंद तिवारी, जिला कार्यसमिति सदस्य युवराज त्रिपाठी, सेमरिया मण्डल अध्यक्ष अरुणेंद्र तिवारी, नगर परिषद् सेमरिया अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेंद्र विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष मुरलीधर शर्मा रन्नू, सुंदरलाल शर्मा, उदयनाथ द्विवेदी, राजेश्वर अग्निहोत्री, जनपद पंचायत सिरमौर कृषि समिति के सभापति शांतिनारायण पाण्डेय, पिछड़ा वर्ग के मण्डल अध्यक्ष उमादत्त वर्मा, किसान मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष चंद्रमणि मिश्रा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष रामाश्रय आदिवासी, राजनाथ गौतम, राजभान सिंह, दीपक सिंह, श्रवण तिवारी, नाती पाण्डेय, जवाहर कुशवाहा, शेषमणि द्विवेदी, रमाशंकर तिवारी, मलखान सिंह, विनय शुक्ला, राघवेंद्र सिंह, रमाकांत मिश्रा, कविता दाहिया , रमेशचंद्र तिवारी, राजेंद्र तिवारी, लक्ष्मीकांत शर्मा, राजनारायण मिश्रा, मनभरण मिश्रा, रामभूषण तिवारी, अनूप पाण्डेय, अरविंद मिश्रा, गोमती कुशवाहा, दद्दू सिंह, अरुण तिवारी, उमेश मिश्रा, महेंद्र शुक्ला, श्रीकांत आदिवासी, रवी तिवारी, बृजमोहन सिंह, बैजनाथ सिंह, गोपी कुशवाहा, सूर्यभान सिंह, अमर सिंह, रामप्रताप तिवारी, गोपिका प्रसाद तिवारी, सत्यनारायण तिवारी, प्रमोद तिवारी, रमाशंकर तिवारी, अज्जू मिश्रा, राकेश द्विवेदी, दशरथ तिवारी, राजेंद्र द्विवेदी, शिवकुमार आदिवासी, रामदीन तिवारी, कार्यकर्तागण एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सांवेर में प्रचार करने आए शिवराज सिंह को खाली कुर्सिया मिली। तुलसी की बढ़ी मुश्किले,,, पार्टी की भी बढ़ी चिंता..! भाजपा सरकार में ऊपर से नीचे तक घोटाला ही घोटाला: अभय मिश्रा