महंगाई से लोग त्रस्त बेरोजगार हो गए पस्त,केवल भाजपा के लोग है मस्त।सेमरिया/ रीवा जिले की सेमरिया विधानसभा क्षेत्र के कदावर कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व सेमरिया विधायक अभय मिश्रा ने जनसम्पर्क के दौरान कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ऊपर से नीचे तक घोटाले ही घोटाले में फंसी हुई है चारो ओर भ्रष्टाचार छाया हुआ महगाई आसमान छू रही है बेरोजगार काम की तलाश में इधर उधर भटक रहे है महिलाओ में अत्याचार बढ़ रहे है जिस कारण आमजनता में आक्रोश नजर आ रहा है आम आदमी का रुख बदलाव की ओर है अब उनकी समझ में आ चुका है इसलिए भाजपा के लोग अब अन्य हथकंडे अपनाने का प्रयास करेंगे। इसलिए आप सबको जागरूक रहना है और इन्हें करारा जवाब देने के लिए तैयार हो जाना है। यह बात आम जनों से कांग्रेस प्रत्याशी अभय मिश्रा ने जनसंपर्क अभियान के दौरान विभिन्न गांवो की नुक्कड़ सभाओ में कहीं।जहा पर आज कांग्रेस प्रत्याशी अभय मिश्रा ने कंचनपुर, मनकहरी,तेलिनी, सथिनी मुड़ियारी, झिरिया, चौरा, दुबगवा, कुशवार आदि गांवो में दौरा कर नुक्कड़ सभा की और आम नागरिकों से मुलाकात करते हुए कांग्रेस के समर्थन में अपनी बात रखे। इस दौरान लोगों ने खुलकर कहा कि परिवर्तन की लहर में हमारा समर्थन रहेगा, क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान कई लोगों ने अपनी समस्याएं बताते हुए कहा कि वर्तमान में खाद, बिजली, पानी की समस्या बरकरार है, अधिकारी कुछ सुनने को तैयार नहीं है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधि के पास समय नहीं है ऐसे में जनता के हाल बेहाल होते जा रहे है जिनकी समस्यायों को सुनकर श्री मिश्र ने आश्वस्त किया है कि आम जनता की समस्याओं के निदान के लिए प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार और उसके जनप्रतिनिधि किसानों के लिए समर्पित भाव से कार्य करते हैं। 15 महीने की कांग्रेस की सरकार ने किसानों की ऋण माफी योजना लाई थी और इसका लाभ लाखों किसानों को मिला था। अब भाजपा सरकार ने फिर से वसूली चालू करवा दी थी। अब ऋण के ब्याज की वसूली स्थगित करवाकर अपने को किसानों का हितैषी बता रहे हैं। श्री मिश्र ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार केवल झूठ और फरेब के दम पर चल रही है लेकिन लोग समझ चुके हैं और एक बार फिर लोग कांग्रेस साथ देने का मन बना चुके है तथा पूरे प्रदेश में भाजपा को करारा जवाब देंगे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मेरे जीवन का एक एक क्षण सेमरिया के जनता जनार्दन के लिए है समर्पित- केपी त्रिपाठी। कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर कपिध्वज सिंह का समर्थकों ने मनाया जन्मदिन,जन्मदिन पर सैकड़ों की तादात में लोगों ने ली कांग्रेस पार्टी की सदस्यता।