सेमरिया क्षेत्र की एक -एक जनता को पता है कि मैं किसके लिए लड़ाई लड़ रहा हूँ चुनाव में एक तरफा विद्रोह करके जनता ने इन्हें नहीं हराया,तो फिर सेमरिया की जनता को कोई दूसरा अभय मिश्रा नहीं मिलेगा। अभय मिश्रा ने कहा कि मुझे जेल जाने का नही है डर।सेमरिया/ सेमरिया विधान सभा के कांग्रेस प्रत्याशी अभय मिश्रा के निज निवास सुमन वाटिका रीवा में आज ईडी का छापा पड़ने के बाद अभय मिश्रा ने पत्रकार वार्ता कर कहा कि मुझे जेल जाने का डर नहीं है लेकिन मेरे बच्चे जो लंदन में पढ़े हैं दून में पढ़े हैं उनके खिलाफ भी ईडी मामला बनाकर उन्हें जेल भेज देगी। मेरी कई कंपनियां हैं हर कंपनी में मेरे बच्चे और पत्नी के नाम है जबकि उनका इससे कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि राजेन्द्र शुक्ला के कहने पर ईडी आई और मुझे 48 घंटे पहले ही मेरे किसी शुभचिंतको ने बता दिया था कि आप के यहां ईडी का छापा पड़ने वाला है गृहमंत्री अमित शाह रीवा आए हुए थे उन्हें राजेन्द्र शुक्ला ने समझा दिया कि अभय मिश्रा को बोतल में बंद करो। नहीं तो आठों विधानसभा यह व्यक्ति हरा देगा। अब मेरी लड़ाई जनता स्वयं लड़ लेगी। जैसा की आप सभी को पता है तीन बार राजेन्द्र शुक्ला सिंगरौली के प्रभारी मंत्री रहे हैं सिंगरौली प्रदेश की आर्थिक राजधानी है सीएम साहब से राजेन्द्र शुक्ला के गहरे संबंध है। रीवा में कुशाभाऊ ठाकरे की बीजपी नहीं है। राजेन्द्र शुक्ला के ठेके की बीजेपी है। मुझे चुनाव से रोकने के लिए ईडी का छापा पड़ा है। मुझे विश्वास है कि मेरे जेल जाने के बाद भी सेमरिया की जनता मेरी लड़ाई लड़ लेगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन FST टीम ने विधानसभा 210 राऊ में कार्यवाही के दौरान 18 लाख 50 हजार रुपये नगदी के साथ दो व्यक्ति को पकड़ा। आप पार्टी का प्रचार भी शहर की विधानसभाओं में जोरो शोरो पर आप प्रत्याशी गली-गली जाकर मिल रहे जनता से