इंदौर। प्रदीप चौधरी।
इंदौर में एफएसटी टीम ने लाखों रुपए जप्त किए, दोनों ही व्यक्ति राशि का बिना किसी वैधानिक कागजात के कर रहे थे परिवहन। पूछने पर सही जानकारी साझा नही की गई।

बड़ी मात्रा में ले जाई जा रही नगद राशि के संबंध में एफएसटी टीम कर रही जांच-पूछताछ। जिसके आधार पर की जा रही हैं वैधानिक कार्यवाही।
आगामी मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए FST टीम द्वारा चेकिंग की जा रही है। पुलिस प्रशासन द्वारा आचार संहिता का पालन कराने के लिए प्रभावी कार्यवाही कर रही । जिसमें FST एवं SST टीमों को जिले में लगाया गया है।

वहीं FST (फ्लाईंग स्कॉट टीम) क्रमांक 1 विधानसभा क्षेत्र 210 राऊ इन्दौर में कार्यपालक मजिस्ट्रेट श्रम निरीक्षक कुलदीप इंगले एवं पुलिस थाना भँवरकुआं के द्वारा संयुक्त कार्यवाही की गई। एप्पल अस्पताल के पीछे इन्दौर से दो लड़के जो अपने साथ अनाधिकृत रुप से नगदी रुपयो का अदान प्रदान करते हुये पकड़े जिनसे 18 लाख 50 हजार रुपये नगदी सहित दो मोटरसाईकल व तीन मोबाईल फोन कार्यवाही में जप्त किए गए।

पकड़े गए व्यक्तियो से पूछताछ में नाम 1- गौरव साहू ( उम्र 22 साल) निवासी दतिया (म.प्र.) इंदौर भोलाराम मार्ग रिंग रोड इन्दौर तथा 2- प्रतीक रोशन (उम्र 20 साल) निवासी स्कीम नं. 136 सिक्का स्कूल के पास विजय नगर इन्दौर का होना बताया। इन दोनों व्यक्तियो से उनके द्वारा ले जा रही नगद राशि के संबंध में पूछताछ एवं जांच की जा रही है, जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
इस कार्यवाही में FST (फ्लाईंग स्कॉट टीम) क्रमांक 1 विधानसभा क्षेत्र 210 राऊ इन्दौर कार्यपालक मजिस्ट्रेट श्रम निरीक्षक कुलदीप इंगले एवं पुलिस थाना भवंरकुआँ की टीम की सराहनीय भूमिका रही ।।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading