भाजपा के कार्यशैली पर लगाये आरोप,भय और आतंक से जी रहे सेमरिया के लोग।रीवा/ सेमरिया विधानसभा में लगातार भाजपा कार्यकर्ताओं का पलायन हो रहा है जहा पर प्रतिदिन सैकड़ो की संख्या में लोग भाजपा छोड़ कांग्रेस प्रत्यासी अभय मिश्रा के हाथों कांग्रेस की सदस्यता ले रहे है इसी कड़ी में आज कांग्रेस को एक और बड़ी उपलब्धि हाथ लगी है सेमरिया आंचल के बचपन से भाजपा के लिए समर्पित रहे एक स्तंभ के रूप में काम करने वाले राजेंद्र त्रिपाठी ने आज अंततः भाजपा छोड़ सेमरिया में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता बैठक में जिला संगठन प्रभारी प्रताप भानु शर्मा के हाथों सदस्यता ली। श्री शर्मा ने उनका कांग्रेस में स्वागत करते हुए कहा है कि अब कांग्रेस को मजबूत होने से कोई नहीं रोक सकता है वहीं कांग्रेस प्रत्याशी अभय मिश्रा ने राजेंद्र त्रिपाठी का कांग्रेस परिवार में आने पर स्वागत करते हुए कहा कि राजेंद्र त्रिपाठी का साथ पाकर अभिभूत हूँ ।उल्लेखनीय है कि राजेंद्र त्रिपाठी अपने बाल्यकाल से ही भाजपा के लिए समर्पित रहे हैं वर्तमान में वे भाजपा किसान मोर्चा जिला कार्य समर्पित सदस्य थे 10 वर्षो से मंडल मीडिया प्रभारी का दायित्व निभा रहे थे इसके अलावा वे पूर्व में युवा मोर्चा मंडल महामंत्री, पूर्व विधायक प्रतिनिधि भी रह चुके हैं। इसी क्रम में आज भाजपा के कर्मठ नेता फणींद्र मिश्रा ने भी अपने कई साथियों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ली, जिन्हें सेमरिया कांग्रेस के प्रत्याशी अभय मिश्रा ने अंग वस्त्र पहनकर कांग्रेस में शामिल कराया। तथा आज रविवार को ही सुबह बहुजन समाज पार्टी के लगभग आधा सैकड़ा से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने अभय मिश्रा के हाथों अंग वस्त्र पहनकर कांग्रेस की सदस्यता ली। सभी का स्वागत करते हुए अभय मिश्रा ने कहा है कि मैं पार्टी परिवार में सभी का स्वागत करता हूं तथा सभी से ये भी आग्रह करता हूँ कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को भारी बहुमत से विजई बनाने के लिए पूरी ताकत लगा दें। इसी तरह से बनकुइया मंडल से अशोक प्यासी, कमलेश तिवारी, नरेंद्र सिंह,अतुल शुक्ला के अलावा दिवेश सिंह, राजेंद्र सिंह पिछड़ा वर्ग मोर्चा भाजपा बनकुइया,राजेश पांडे,दिनेश पांडे राजू आदि ने भी कांग्रेस की सदस्यता ली। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इस्राइल को गुस्सा क्यों आता है!(व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा) सेमरिया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की कांग्रेस प्रत्यासी अभय मिश्रा के मौजूदगी में संगठन प्रभारी भानु प्रताप शर्मा ने ली बैठक।