एक एक मतदाता से करें संपर्क,जीत होगी सुनिश्चित: प्रताप भानु शर्मा।

पार्टी के हर कार्यकर्ताओं का होगा भरपूर सम्मान- अभय मिश्रा
कुशमेन्द्र सिंह
NNW News

सेमरिया/ रीवा जिले के सेमरिया विधानसभा क्षेत्र आज रविवार को कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं, सेक्टर प्रभारियों,मंडल अध्यक्ष सहित क्षेत्रीय पदाधिकारी की एक कार्यकर्ता बैठक आयोजित की गई।
बैठक में हजारो की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।
इस दौरान संगठन प्रभारी प्रताप भानु शर्मा ने कहा है कि कांग्रेस प्रत्यासी अभय मिश्रा एक ऊर्जावान व्यक्ति है और उनके नेतृत्व में क्षेत्र का विकास होना सुनिश्चित है उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि सेमरिया क्षेत्र के लोग भी यह मानते हैं कि जब वह 5 साल विधायक थे और उस दौरान जितना विकास हुआ है लोग उसे आज भी याद करते हैं। निवर्तमान विधायक केपी त्रिपाठी के प्रति सभी मुद्दों पर आक्रोश ही आक्रोश है। श्री शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के झूठ और फरेब से सब वाकिफ हो चुके हैं आज पूरा माहौल कांग्रेस के पक्ष में है ऐसे में हमारे संगठन के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता यदि आम मतदाता को और अधिक प्रेरित करेंगे तो हमारे सेमरिया कांग्रेस प्रत्यासी अभय मिश्रा की जीत लंबे आंकड़ों से होगी। इस दौरान जिला संगठन मंत्री रवि तिवारी ने अपने संगठन के सभी पदाधिकारी से सतर्क रहने के साथ यह कहा कि भाजपा के लोग मतदाताओं को बर्गलाने का काम करते हैं इस पर विशेष नजर रखें।
कार्यक्रम में मौजूद सेमरिया विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्यासी अभय मिश्रा ने कार्यकर्ताओं के समक्ष वायदा किया कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का भरपूर सम्मान होगा, सभी की सहमति से क्षेत्र के विकास की नई योजनाएं बनाई जाएगी। नए लक्ष्य के साथ पूरा सेमरिया क्षेत्र विकसित किया जाएगा।
उन्होंने संगठन पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि कांग्रेस के वचन पत्र के साथ उनके स्थानीय संकल्प पत्र  की जानकारी हर नागरिक तक पहुंच जाए। अगर आप ऐसा कर पाने में सफल हो गए तो सेमरिया क्षेत्र से कांग्रेस की जीत को कोई नहीं रोक सकता है इस बार परिवर्तन की लहर चल रही है मैं 20 से 30 हजार मतों से जीत हाशिल करेगे।
कार्यकर्ता बैठक के दौरान भाजपा के वरिष्ठ सदस्य राजेंद्र त्रिपाठी सहित कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता भी ली।
जहा पर मुख्यरूप से कार्यक्रम में संगठन प्रभारी प्रताप भानु शर्मा,पूर्व मनगवां विधायिका श्रीमती शीला त्यागी,जिला संगठन प्रभारी रवि तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष सेमरिया आशिक खान, पुष्पेंद्र तिवारी शाहपुर,मिथिलेश दुबे बनकुइयां, जितेंद्र सिंह मझियार,  सुंदरलाल चौधरी,रामबहोर उरमलिया,  सत्यप्रकाश शुक्ला, शंखू तिवारी, रघुवंश कुशवाहा सहित सैकड़ो पदाधिकारी एवं हजारो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading