लोक कल्याण के लिए हनुमान चालीसा -सर्जेश पांडेय। जवा/ सिरमौर विधानसभा क्षेत्र में श्री हनुमान कथा समिति द्वारा अनवरत साल भर से गांव-गांव, सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ आयोजन की श्रृंखला मे 17अक्टूबर 2023 मंगलवार को क्षेत्र के श्री हनुमान मंदिर बौलिया धाम पुरानिक पुर्वा में सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ का दिव्य आयोजन किया गया। सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ आचार्य सुरेश तिवारी के आचार्यत्व में श्री हनुमान जी स्वामी की विधिवत पूजा अर्चना और लोक कल्याण के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।।इस अवसर पर श्री हनुमान कथा समिति के संस्थापक,भाजपा नेता सर्जेश पांडेय ने कहा कि गांव-गांव सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ, लोक कल्याण के संकल्प से शुरू होता है।श्री हनुमान जी महराज कलियुग के जीवंत देवता हैं ।सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ से लौकिक और पारलौकिक सुखों की प्राप्ति होती है,समाज के हर तरह के संकटों का निवारण होगा।हनुमान कथा समिति के अध्यक्ष सर्जेश पांडेय ने कहा कि गांव-गांव स्थापित मंदिर हमारे तीर्थ स्थल हैं, इनसे हमें अपार ऊर्जा मिलती है। इसी उर्जा और कृपा से यह कठिन कार्य लगातार साल भर से विना किसी रूकावट के गांव-गांव निर्वाध और निरंतर जारी है।निर्वाध और निर्विघ्न जारी सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ श्री हनुमान जी स्वामी की कृपा का प्रतिफल है इससे लोक मंगल का मार्ग प्रशस्त होगा। श्री पांडेय ने कहा कि यह धार्मिक जनजागरण का अभियान है।सनातन संस्कृति के प्रसार और इसको आत्मशात करके की ही सात्त्विक और संस्कारित समाज का निर्माण होगा। सनातन धर्म में ही सम्पूर्ण मानवता का कल्याण निहित है सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ मेंश्री हनुमान कथा समिति के संस्थापक सर्जेश पांडेय, सनातन सेवक पंडित प्रभुनायक मिश्रा,पंडित सुरेन्द्र दास तिवारी,पंडित बालेन्द्र दुवे, समाजसेवी किशोरी लाल मिश्रा, पंडित बृजमोहन पांडेय, आचार्य सुरेश तिवारी, पंडित सिद्ध नारायण तिवारी, डाक्टर देवदास द्विवेदी, चन्द्रमणि सिंह,अमित उपाध्याय, उमाकांत द्विवेदी, गोपाल सिंह, कुंजलाल तिवारी, आयोजन समिति के स्वतंत्र द्विवेदी”कुलदीप”,चेतन मिश्रा, आनंद द्विवेदी, कमलेश कुमार मिश्र,जयप्रकाश मिश्रा, विद्याभूषण मिश्रा,दीपक सिंह गहरवार, कपिल मिश्रा, हरिशंकर मिश्र,कृषिकेश द्विवेदी, सतीश मिश्र,कृष्णकेन्द्र द्विवेदी, विपिन कुमार मिश्र,प्रांशू द्विवेदी,रूध्दाक्ष मिश्रा,सहित भारी संख्या में लोगों ने श्रद्धा और उल्लास से सामूहिक पाठ में भाग लिया । Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सराफा बाजार में स्थापित काली माता के मंदिर में कराया गया विशाल भंडारा। इतना अहंकार, घमंड और गुरूर कहाँ से आता है?(आलेख : बादल सरोज)