इंदौर। दिनेश सिंह ,ठाकुर। सबसे व्यस्ततम मार्ग मरीमाता चौराहै की ओर से भन्डारी ब्रिज की ओर सफेद कलर की तेज रफ्तार कार के ड्राइवर का सन्तुलन बिगड़ा और रोड पर चल रहै दो पहिया वाहनों चालाको को तेज गति से टक्कर मारते हुए जा रहा था, इस बीच रोड पर दो पहिया वाहन चालक गिरते जा रहे थे इस घटना को देखने वालों को समझ ही नहीं आया की आखिर ये कार चालक कैसे कार चला रहा है । इन्दौर की पासिंग नंबर कार MPO9CZ5192 ने अहिल्या आश्रम स्कूल के सामने बने रोड डिवाइडर पर टक्करते हुए रोड पर चल था। दो पहिया वाहनों को टक्कर मारते हुए सामने से आ रही कार में घुसा गया । इस घटना को देखते ही लोगों का ग़ुस्सा फुट पड़ा था और कार चालक को मारने दौड़े इस बीच कुछ लोग ने रोड पर गिरी घायल महिला ओर रोड पर गिरे लोगों को उठाया और महिला समेत लोगों को रोड किनारे बैठाया । कार चालक लापरवाही से दो पहिया वाहनों को टक्कर मारते हुए भाग रहा था इस ही बीच पावर हाउस के मेन रोड से मरीमाता की ओर जाने वाली मुख्य रोड की तरफ मुड़ रही कार को सामने से टक्कर मारते हुए घुसी तब जाकर कार वहा पर रूकी तब तक लोगों ने इस बीच रोड पर गिरे दो पहिया वाहन चालाकों उठाया और दो पहिया वाहन भी साइड में खड़े किये इस बीच रोड पर जाम की स्थिति बना गयी । कार को रूकी देखते ही लोगों ने अपने वाहन रोड पर ही खड़े कर के कार चालक को मारने दौड़े तभी कार के दूसरी ओर के दरवाजे से एक व्यक्ति बाहर आकर गुस्साए लोगों से बोला भईया ड्राइवर को कुछ हो गया है । और जैसे ड्राइवर साइड का दरवाजा खुला तो कार ड्राइवर सीट पर ही बैठा बैठा बेसुध बार बार झटके लेते दिखा तो सभी का ग़ुस्सा ठंडा पड़ गया और साभी लोगों कार में साथ बेठे लोग ने उसे तुरन्त वहां से उसे बैठा कर ले गये। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पत्नी के हत्यारे पति को अदालत ने सुनाया आजीवन कारावास की सजा एवं 5 हजार रुपए के अर्थदंड से किया दंडित अग्रसेन समाज कल्याण ट्रस्ट ने किया माता की चौकी का आयोजन
You must be logged in to post a comment.