रिपोर्टर। इंद्रपाल ‌साहु। सिंगरौली जिले में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले के सभी थानों में आयोजित की गई शांति समिति की बैठक। आम जन से जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई।

नवरात्रि, दशहरा व आगामी त्यौहारो के दौरान कानून व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के उदेश्य से सिंगरौली पुलिस अधीक्षक मो. यूसुफ कुरैशी (भापुसे) द्वारा समस्त थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठकों का आयोजन किया गया।

नवरात्रि व दशहरा के दौरान जिलें में कानून व्यवस्था एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने के लिए मो. यूसुफ कुरैशी (भापुसे) पुलिस अधीक्षक, जिला सिंगरौली द्वारा जिलें के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाये रखने थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठकों का आयोजन करने, अधिकतम पुलिस बल के साथ पैदल भ्रमण, वाहनो की चेकिंग, संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल का फ्लैग मार्च निकालने के निर्देश दिया ।

नवरात्री व दशहरा त्यौहार के दौरान कानून व्यवस्था एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने हेतु थाना क्षेत्रों मे राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठकों का आयोजन कर शांतिपूर्ण तरीके से त्यौहार मनाने की अपील की गई।

राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रों में वाहन चौकिंग अभियान चलाया जाकर संदिग्ध वाहनों की चौकिंग की तथा पुलिस बल के साथ संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल भ्रमण किया।

सिंगरौली पुलिस की आमजनता से अपील की गई है कि सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं विवादित पोस्ट/संदेश डालने से बचे। अफवाहों पर ध्यान न देवें। त्यौहार को शांतिपूर्ण तरिके से मनायें एवं किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाना अथवा पुलिस कन्ट्रोल रूम को देवें।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading