बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। जनपद बागपत में शुक्रवार को विश्व मुस्कान दिवस मनाया गया। लोगों ने विभिन्न सोशल मीड़िया प्लेटफार्मो के माध्यम से मुस्कुराने से होने वाले लाभों को एक-दूसरे के साथ साझा किया। बागपत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सा अधीक्षक डा विभाष राजपूत ने बताया कि हर वर्ष अक्टूबर महीने के पहले शुक्रवार को विश्व मुस्कान दिवस मनाया जाता है। कहा कि सिर्फ मुस्कुराने से आप अनेकों बीमारियों पर काबू पा सकते है। मुस्कुराने से हदय गति और रक्तचाप सही रहते है। तनाव कम होता है। यह आपके मूड़ को बेहतर करता है और प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाता है। कहा कि मुस्कुराने से स्वास्थ्य को तो लाभ होता ही है, साथ ही साथ यह आपके आस-पास रहने वाले लोगों पर भी सकारात्मक प्रभाव डालता है। मुस्कुराहट आपके सामाजिक और व्यक्तिगत जीवन में बहुत बड़ा बदलाव लाती है। मुस्कुराने से आप अधिक आकर्षक हो जाते है। आपके आसपास के लोग आपके साथ सहज महसूस करते है और आनन्द का अनुभव करते है। डा विभाष राजपूत ने लोगों से हर परिस्थिति में प्रसन्न और मुस्कुराते रहने को कहा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जवाहरलाल नेहरू कैंसर हॉस्पिटल भोपाल,भारतीय रेडक्रास सोसायटी रीवा एवं नेशनल हॉस्पिटल रीवा के सौजन्य से 08/10/2023 को पितामह सदन बृद्धाश्रम स्वागत भवन रीवा निःशुल्क कैंसर शिविर का होगा कार्यक्रम। किसानो के मसीहा थे महेन्द्र सिंह टिकैत – अजय चौहान