डाक्टर अखिलेश पटेल ने की प्रेस वार्ता।

कार्यक्रम सुवह 10 बजे से शाम 04 बजे तक किया जाएगा

नेशनल हॉस्पिटल रीवा के संचालक डाक्टर अखिलेश पटेल ने निःशुल्क कैंसर शिविर में लोगो को लाभ लेने की अपील।

रीवा । कुशमेन्द्र सिंह। आज रीवा के पितामह सदन बृद्धाश्रम में नेशनल हॉस्पिटल रीवा के संचालक डाक्टर अखिलेश पटेल ने प्रेस वार्ता कर बताया कि जवाहरलाल नेहरू कैंसर हास्पिटल भोपाल, भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी रीवा एवं नेशनल हास्पिटल रीवा के सौजन्य से दिनांक 08 अक्टूबर 2023 को सुवह 10 से शाम 04 बजे तक कैंसर से ग्रसित मरीजो को चिन्हित कर निःशुल्क ईलाज हेतु सुविधा प्रदान की जायेगी, जिसमे सुप्रसिद्ध कैंसर विशेषज्ञों द्वारा कैंप में परामर्श सुविधा उपलब्ध रहेगी। महिलाओं की बच्चेदानी में हो रही समस्याओं को देखते हुए पैप स्नियर की जांच निःशुल्क की जायेगी।
विशेषज्ञों में डॉ. योगेश्वर शुक्ला सर्जिकल ऑनकोलॉजिस्ट अपोलो से भोपाल पूर्व कैंसर सर्जन एम्स भोपाल एवं बाम्बे हास्पिटल मुम्बई, डॉ. अखिलेश पटेल लेजर एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन व डायरेक्टर नेशनल हास्पिटल रीवा, डॉ. शौनक वाल्गे मेडिकल आन्कोलॉजिस्ट जवाहरलाल नेहरू कैंसर हास्पिटल भोपाल उपस्थिति रहेगे। डाक्टर अखिलेश पटेल ने बताया कि यदि लोगो मे मुह, जीभ, तालू में लाल या रंग के धब्बे या छाले लगातार बने रहते हो, मुह के अंदर गालो या जीभ पर मोटापन महसूस होता हो और मुह पूरा खुलने में कठिनाई होता हो।
स्तन में गठान होना व गठान व सूजन का उभरना और तेजी से बढ़ना, पेशाब करने में तकलीफ या रुकावट हो व पेशाब में खून आना,खासी का लगातार बने रहना, खाना निगलने में तकलीफ रहना, आवाज में बदलाव आना,
महिला में सफेद पानी की शिकायत, महावारी में अनियमितता,बुखार का निरंतर बने रहना और सामान्य औषधि से ठीक न होना के चिन्ह या लक्षण दिखाई दे तो
तो निःशुल्क कैंसर शिविर का लाभ अवश्य ले। साथ ही आयुष्मान एवं विभिन्न सरकारी अनुदान द्वारा कैंसर का ऑपरेशन व कीमोथैरेपी की सुविधा भी
अब रीवा के नेशनल हॉस्पिटल में उपलब्ध हैतथा समस्त प्रकार की मेडीक्लेम की सुविधा भी मिलेगी।
उस दौरान रीवा के रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन डॉ. प्रभाकर चतुर्वेदी रेडक्रॉस सचिव डॉ. विनोद कुमार श्रीवास्तव और ए.के. खान उपस्थिति रहे।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading