अधिवक्ताओ एवं क्षेत्रीय जनों में सिरमौर विधायक का आभार किये व्यक्त।164 दिन से चल रहे अनिश्चितकालीन क्रमिक धरना को विधायक ने दूध पिलाकर तुड़वाया धरनाआईएएस सुश्री सोनाली देव जवा की बनी प्रथम अनुविभागीय अधिकारी। जवा। कुशमेन्द्र सिंह। जवा तहसील को अनुभाग जवा की मंजूरी मिलने के बाद 6 दिसंबर 2023 को सिरमौर विधायक दिव्यराज सिंह के द्वारा उद्घाटन किया गया जिसका उद्घाटन होते ही क्षेत्रीय जनों एवं अधिवक्ताओ में खुशी का माहौल दिखा। जिसके लिए अधिवक्ताओ एवं क्षेत्रीय जनों ने विधायक का आभार व्यक्त किये। इतना ही नही विधायक के द्वारा 164 दिन से चल रहे क्रमिक धरना को दूध पिलाकर तुड़वाया गया। आपको बता दे कि अधिवक्ता संघ जवा के द्वारा अपनी छः सूत्रीय मांगों को लेकर जवा तहसील कार्यालय परिसर में 164 दिनों से निरंतर क्रमिक धरने पर था। जिसे सिरमौर दिव्यराज सिंह ने कई बार धरने पर पहुचकर धरना समाप्त करने का प्रयास किये थे लेकिन अधिवक्ता संघ अपनी मांगों पर अड़े रहे, आखिरकार सिरमौर विधायक के आश्वासन के बाद क्रमिक धरना को समाप्त किया गया। जहा पर श्री सिंह ने कहा कि विगत दिनों सिविल अस्पताल के भवन का भूमिपूजन किया गया है व्यवहार न्यायालय की प्रकिया जारी है और आने वाले समय मे सभी मांगो को पूरा करने का पहल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जैसे ही कलेक्टर रीवा ने पत्र जारी किया कि जवा राजस्व अनुभाग की प्रथम अनुविभागीय अधिकारी सुश्री सोनाली देव (आईएएस) सहायक कलेक्टर रीवा होगी, अनुभाग कार्यालय का उद्घाटन किया गया है मेरा प्रयास है कि जल्द ही जवा मुख्यालय स्वच्छ,सुंदर और सभी सुविधाओं से परिपूर्ण होगा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन कांग्रेस ने चार दिन मंथन के बाद विधानसभा चुनाव दावेदारों के 90 नामों की सूची तय कर ली। देपालपुर विधानसभा में वार्ड क्रमांक 16 में ढाई करोड़ के विकास कार्यों का भूमि पूजन किया गया।