पूरा मामला रीवा मुख्यालय के बांसघाट पुराना बस स्टैंड रीवा का है जहां भू – माफियाओ के आतंक से परेशान विधवा ने पुलिस अधीक्षक रीवा से न्याय की गुहार लगाई है मिली जानकारी के अनुसार अर्चना सिंह पत्नी स्वर्गीय भोला सिंह निवासी बासघट पुराना बस स्टैंड रीवा के पास पुराना मकान बासघाट में बना है जिसमे उसके पड़ोस के ही प्रेमशंकर गुप्ता, रामशंकर गुप्ता,अनुराग गुप्ता रहते है जो विधवा अर्चना सिंह के मकान को हड़पने के नियत से उनके मकान के ऊपर जबरन निर्माण करा लिया जब इसकी शिकायत विधवा अर्चना सिंह ने सिविल लाइन थाना और 100 डायल में की तो प्रेमशंकर गुप्ता, रामशंकर गुप्ता, अनुराग गुप्ता तिलमिला गए और विधवा अर्चना सिंह के ऊपर दबाव बनाने के लिए वैश्य समाज के और कुछ कांग्रेस नेताओ को लेकर दबाव बनाने का प्रयास किया गया और थाने में कई लोगो इकट्ठा होकर फर्जी रिपोर्ट लिखाने के लिए आवेदन दिया गया ताकि सरहंग भू माफिया प्रेमशंकर गुप्ता, रामशंकर गुप्ता, अनुराग गुप्ता के ऊपर कोई कार्यवाही ना हो सके। कई बार विधवा के द्वारा सिविल लाइन थाना में शिकायत करायी गयी थी लेकिन कोई कार्यवाही नही की गई। जिस बजह से सरहंगों ने विधवा अर्चना सिंह के छत के ऊपर जबरदस्ती मकान निर्माण कर लिया है। वही विधवा अर्चना सिंह ने यह भी आरोप लगाया है की प्रेम शंकर गुप्ता, रामशंकर गुप्ता, अनुराग गुप्ता अनेकों लोगो को लाकर उसका वीडियो बनाकर उसको परेशान करते हुए फब्तियां भी कसते हुए उसको आत्म हत्या के लिए भी उकसाते है जिससे परेशान होकर विधवा अर्चना सिंह ने रीवा पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन गुझवा गांव का ट्रांसफार्मर जल जाने से किसानों की फसल हो रही खराब। विपुस्था लोकायुक्त संभाग इंदौर की ट्रैप कार्यवाही