विद्युत उपकेंद्र जवा में जले ट्रांसफार्मर को बदलने एवं 25 केवी की जगह 65 केवी ट्रांसफार्मर लगाने का दिया गया आवेदन।एक हफ्ता बीतने के बाद भी विभाग द्वारा नही दिया जा रहा ध्यान। जवा/ विद्युत विभाग जवा के मनमानी एवं लापरवाही से तराई क्षेत्र के किसान और आमजनमानस परेशान है जहा पर देखा जा सकता है कि अधिकतर गांवो के ट्रांसफार्मर जले हुए है लेकिन विभाग के द्वारा ध्यान नही दिया जा रहा है जिस बजह से किसान विद्युत कार्यालय का चक्कर लगाते रहते है इसी तरह का मामला ग्राम गुझवा से सामने आया है जहा पर AG फीडर है और 25 केवी का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है जो एक हफ्ते पूर्व से जला हुआ है जिसकी शिकायत भी की गई है लेकिन अभी तक जले हुए ट्रांसफार्मर को बदला नही गया है ट्रांसफार्मर नही बदले जाने से किसानों की फसल सूखने की कगार में है साथ ही पीने के पानी की समस्या बनी हुई है जिसकी शिकायत की गई है लेकिन विभाग के द्वारा ध्यान नही दिया जा रहा है बताया जाता है 25 केवी ट्रांसफार्मर से 12 मोटरपंप का कनेक्शन दिया गया है जिस कारण लोड बढ़ जाता है और बार बार ट्रांसफार्मर जल जाता है जिसके लिए किसानों ने विभाग से 65 केवी ट्रांसफार्मर लगाए जाने की मांग की है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जिला सिंगरौली द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के रूस्मतजी कॉफ्रेसिंग हाल में जन सुनवाई आयोजित की गई। भू – माफियाओ के आतंक से परेशान विधवा पहुंची पुलिस अधीक्षक कार्यालय रीवा, लगाई न्याय की गुहार ।