इंदौर। प्रदीप चौधरी। फर्जी Link बनाने वाला शातिर डेवलपर आरोपी विशाल को पूर्व में क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा किया जा चुका था गिरफ्तार ।आरोपी के द्वारा देशभर के ऑनलाइन फ्रॉड गैंग को ग्रेड करने के लिए फर्जी बैंक लिंक प्रोवाइड करने का करना कबूला। आरोपी गैंग के द्वारा बैंक क्रेडिट कार्ड डिपार्टमेंट का अधिकारी/कर्मचारी बनकर बैंको के नाम से बनी फर्जी लिंक भेजकर लोगो की क्रेडिट कार्ड/OTP/CVV की जानकारी प्राप्त कर देते थे वारदात को अंजाम। इंदौर क्राइम ब्रांच पुलिस ने (1). सानिध्य तिवारी निवासी इंदौर के द्वारा शिकायत की गई थी की बैंक के क्रेडिट कार्ड डिपार्टमेंट के नाम से अज्ञात व्यक्ति द्वारा कॉल कर लिंक भेजते हुए बैंकिंग जानकारी प्राप्त कर 24,311 /– रुपए की धखाधड़ी की गई थी, जिसपर थाना अपराध शाखा इंदौर पुलिस के द्वारा अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 420, 467, 468, 471 भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया गया एवं एक अन्य आवेदक (2). अंशुल निवासी इंदौर के साथ क्रेडिटकार्ड डिपार्टमेंट के नाम से अज्ञात व्यक्ति द्वारा कॉल कर लिंक भेजते हुए बैंकिंग जानकारी प्राप्त कर 48,623/– रू की ऑनलाइन धोखाधडी करने संबंधित शिकायत क्राइम ब्रांच इंदौर में की गई थी ।उक्त प्रकरण में आरोपियों की तकनीकी जानकारी निकालते आरोपी विशाल कुमार निवासी फरीदाबाद हरियाणा को क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में गिरफ्तार किया गया था जिसके द्वारा फ्राड में उपयोग की गई ICICI Bank के क्रेडिटकार्ड पर रिवार्ड प्वाइंट रिडीम करने वाली फर्जी लिंक का डेवलपर होना स्वीकार था एवं साथी आरोपी प्रकरण में फरार था।क्राइम ब्रांच टीम के द्वारा उक्त प्रकरण में फरार साथी आरोपी (1).आकाश वर्मा उर्फ अक्की उर्फ अभिमन्यु पिता विकास निवासी गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) को को गिरफ्तार किया गया ।एवं पूछताछ करते बताया कि पूर्व में गिरफ्तार वेबसाइट डेवलपर आरोपी विशाल के माध्यम से वेबसाइट लेकर देश की विभिन्न राज्यों में संचालित ऑनलाइन फ्रॉड की गैंग को फर्जी बैंक लिंक प्रोवाइड करते हुए देशभर में लोगो के साथ ऑनलाइन फ्रॉड करना कबूला किया। प्रकरण में विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही अपराध शाखा इंदौर के द्वारा की जा रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन विपुस्था लोकायुक्त संभाग इंदौर की ट्रैप कार्यवाही सांवेर में भाजपा की कलश यात्रा में महिलाएं आपस में भिड़ी, जिसका वीडियो हुआ वायरल।