रिपोर्टर । इंद्रपाल साहु । पुलिस अधीक्षक की जनसुनवाई में श्री शिव कुमार वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिंगरौली, श्रीमति अर्चना दिवेदी, महिला थाना प्रभारी, एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित हुये। पुलिस अधीक्षक की जनसुनवाई में 25-30 लोग उपस्थित हुये जिसमें से आवेदक के रूप में 20 आवेदको के द्वारा आवेदन पत्र समक्ष में प्रस्तुत किया गया। पुलिस अधीक्षक नें शिकायतो को गंभीरता से सुना गया तथा कई शिकायतो का मौके में निराकरण कराया गया तथा शेष आवेदन पत्र में वैधानिक कार्यवाही हेतु थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए आवेदकों से रू-ब-रू होकर उनकी शिकायतो को जनसुनवाई के माध्यम से गंभीरतापूर्वक सुना जाकर एवं संबंधित राजपत्रित अधिकारी (पुलिस)/थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी को त्वरित जॉच कर आवेदक की शिकायत का निराकरण किये जाने के आदेश दिये गये। जनसुनवाई में महिला फरियादियों की शिकायतो को तत्परता से कार्यवाही किये जाने श्रीमति अर्चना दिवेदी, महिला थाना प्रभारी से शिकायत की कॉउंसलिंग कराई जाकर उनकी शिकायतो के निराकरण एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु संबंधित थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया। अधिकारियों को जन सुनवाई के दौरान आने वाले नागरिकों के साथ शिष्ट एवं विनम्र व्यवहार प्रत्येक आवेदक की शिकायतो को ध्यानपूर्वक सुना जाकर एवं निराकरण हेतु सकारात्मक कार्यवाही की जावे।थाना प्रभारी को यह निर्देश दिये गये की आवेदको की प्रत्येक शिकायतो का निराकरण समय सीमा से किये जाये। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन भारत-कनाडा बिगाड़ : सावधान रहिए, आगे खाई है! गुझवा गांव का ट्रांसफार्मर जल जाने से किसानों की फसल हो रही खराब।