देवर ने बेटी को पति के पास पहुचाने के लिए घर से ले गया था पूना।27/04/23 को जवा थाना में गुमशुदी की लिखाई गयी थी रिपोर्ट। जवा/ मामला ग्राम पथरौड़ा से सामने आया है जहा पर राजाराम चर्मकार उम्र 50 वर्ष निवासी ने पथरौड़ा थाना जवा ने जवा पुलिस और पनवार पुलिस पर गुमसुदगी की रिपोर्ट पर कार्यवाही न करने का आरोप लगाए है पीड़ित पिता राजाराम ने बताया कि आज से 5 माह पूर्व मेरे बेटी को उसके देवर सोनू चर्मकार ने उसके पति के पास पहुचाने के लिए घर से पुणे के लिए ले गया था लेकिन 4 दिन बाद पता चला कि मेरी बेटी मेरे दामाद के पास नही पहुची तो उसकी गुमशुदी की शिकायत 27/04/23 को जवा थाने में दर्ज कराई गई थी इसके बाद लगातार कई महीनों तक जवा थाने का चक्कर लगाता रहा लेकिन पूर्व जवा थाना प्रभारी के द्वारा ध्यान नही दिया गया। जब 20 सितंबर 2023 को पुनः जवा थाने पहुचा तो वहाँ से बताया गया इसकी रिपोर्ट पनवार थाने में दर्ज कराओ, जिसका आवेदन पनवार थाने में दिया गया और पूछताछ के लिए हमे बुलाया गया। जब वहा पहुचा तो बिना पूछताछ किये ही सोनू के पक्ष से आई महिला कल्पना सिंह के द्वारा भगा दिया गया और कहा गया कि तुम लोग यहा से जाओ अब कुछ नही होगा ऐसा पीड़ित पिता ने पुलिस के कार्यप्रणाली पर आरोप लगाए है।वही राजाराम ने कहा मेरे तीसरे नम्बर की बेटी पूजा जिसकी उम्र 27 वर्ष है उसकी शादी रिमारी गांव में राजकुमार चर्मकार के साथ किया था मेरा दामाद पूना अहमदाबाद में नौकरी करता है तो दामाद के कहने पर बेटी को देवर सोनू चर्मकार के भेजा था लेकिन मेरी लड़की दामाद के पास नही पहुची, जब सोनू से उसके बारे में पूछा जाता है तो गाली गलौज करता है और कुछ भी नही बताता है मुझे डर है कि सोनू के द्वारा कही मेरी बेटी को बेच दिया या मार डाला गया हैजिसकी जांच कर दोषियों पर कार्यवाही की पीड़ित पिता ने मांग की है Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रदीप सिंह के हाथों कई लोगो ने पटना में कांग्रेस की सदस्यता ली। गंगेव जनपद अध्यक्ष विकास तिवारी के द्वारा की गयी प्रेस वार्ता, 2 अक्टूबर से जिला पंचायत कार्यालय रीवा में सरपंच करेंगे अनिश्चतकालीन धरना।
You must be logged in to post a comment.