रीवा/ जनाधिकार पंचायत राज संगठन के प्रदेश संयोजक व गंगेव जनपद पंचायत अध्यक्ष विकास तिवारी और सरपंचों द्वारा प्रेस वार्ता कर कहा गया कि पूरे जिले में आमजनता की व्यापक समस्यायें है जिसके निराकरण करने में शासन प्रशासन विफल है जनता की समस्याओं को लेकर पंचायती राज जनप्रतिनिधियों द्वारा जनाधिकार पंचायती राज संगठन के नेतृत्व में जिला पंचायत कार्यालय के समक्ष 2 अक्टूबर 2023 से धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
इस दौरान जनपद अध्यक्ष विकास तिवारी ने भाजपा सरकार के क्षेत्रीय विधायक मनगवां पर पंचायतीराज संस्थाओं की अनदेखी करने और पंचायत के विकास कार्यों पर बाधा उत्पन्न कराने का आरोप लगाया है इसके साथ ही जनपद पंचायतों और जिला पंचायत में हो रहे भ्रष्टाचार पर भी सवाल उठाए हैं। इन समस्याओं की निराकरण के लिए कलेक्टर रीवा और जिला पंचायत सीईओ को पूर्व में जनअधिकार पंचायत राज संगठन के नेतृत्व में ज्ञापन सौपा गया था इसके बावजूद इसकी अब तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है जनपद अध्यक्ष विकास तिवारी ने 6 सूत्रीय जनसमस्याओं को गिनाते हुए बताया कि….


1. जिले के समस्त जनपद पंचायतों की राशियों का प्रस्ताव लेकर आज दिनांक तक जिला प्रशासन द्वारा उसका टाल मटोल किया जा रहा है उसका अनमोदन नहीं किया जा रहा और प्रदेश सरकार पंचायत प्रतिनिधियों के मान सम्मान बढ़ाने को झूठा ढोंग करती है। और जनपद पंचायत के सदस्य,अध्यक्ष अपने क्षेत्रों विकास निधि का वटवारे जिले से अनमोदन न मिलने के कारण नहीं कर पा रहे हैं।


2. सरकार द्वारा लाड़ली बहनों के आवास के नाम जोड़ने का नाटक किया जा रहा है। उधर पूर्व से स्वीकृत आवास के पात्र हितग्राहियों के नाम सूची से विलोपित किये जा रहे हैं जो पूरे जिले में हजारों की संख्या में हैं।


3. जिला खनिज न्यास पद की राशि के वटवारे के पूर्व क्षेत्र के विकास कार्य हेतु प्रस्ताव मांगे गये किन्तु किसी एक भी कार्य पंचायत प्रतिनिधियों के भाग के आधार पर नहीं किया गया पूरी राशि का वटवारा भारतीय जनता पार्टी के इसारे पर किया गया क्षेत्र की समस्याओं की आवश्यकताओं को नज़र अनदाज किया गया जिसकी जांच कराई जाये।

4.जल जीवन मिशन द्वारा लगातार क्षेत्र में घर घर पानी पहुॅचाने का दावा किया जा रहा है किन्तु आज दिनांक तक मेरे जनपद क्षेत्र के कदैला समूल में पानी नहीं पहुँच रहा है और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा लगातार पाइप खरीदी मोटर खरीदी पाइप लाइन के कार्य में व्यापक भ्रष्टाचार किया जा रहा है। क्षेत्र में पानी की वर्षा कम होने के कारण हाहाकर मचा हुआ जिसका तत्काल निराकरण किया जाय ।


5. क्षेत्र में बिजली की अघोषित कटौती एवं जले हुए ट्रान्सफार्मरो को बदला जाय साथ ही ऐरा मवेशियों से हो रहे किसानों की नुकसान से काफी दिक्कत है जिसके संबंध में एक मजबूत नीति बनाई जाय ।

6. ग्रामीण सड़कों की हालत काफी खराब है जिसका सर्वे कराकर उनको बनाये जाने का कार्य किया जाय ।


जनाधिकारी पंचायत राज आपके माध्यम से यह घोषणा करता है कि अगर इन समस्याओं का निराकरण 2 अक्टूबर गाँधी जयंती को दोपहर 3 बजे दिन से जिला प्रशासन के द्वारा नहीं किया जाता तो हम सब पंचायत प्रतिनिधि जिला पंचायत कार्यालय रीवा के सामने अनिश्चित कालीन धरना करेंगे।
इस दौरान विकास तिवारी जनपद अध्यक्ष गंगेव, मृगेन्द्र नाथ त्रिपाठी जनपद सदस्य, मृगेंद्र सिंह सरपंच संघ अध्यक्ष गंगेव, योगेन्द्र दुबे, रामनिवास गौतम,केपी सिंह सहित कई सरपंच और सरपंच प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading