क्षमावाणी पर्व पर लोगों ने जाने-अनजाने मे की गयी अपनी गल्तियों के लिए एक दूसरे से क्षमा मांगी और दूसरों को क्षमा किया

मन्दिर में बच्चों और बड़ों ने मिलकर भजनों व नृत्य के द्वारा भगवान की भक्ति की और समस्त संसार के कल्याण के लिए प्रार्थना की

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।
बागपत के श्री 1008 चन्द्रप्रभु जैन मन्दिर मुन्नालाल एन्क्लेव में क्षमावाणी पर्व बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम सभी ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। इसके उपरान्त उपस्थित सभी लोगों ने जाने-अनजाने मे की गयी अपनी गल्तियों के लिए एक दूसरे से क्षमा मांगी और दूसरों को क्षमा किया। इसके उपरान्त एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे बच्चों और बड़ों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। इस अवसर पर समाज सेविका पूनम जैन सहित अनेकों वक्ताओं ने लोगों को जैन धर्म की महानता, दसलक्षण पर्व और क्षमावाणी पर्व की महत्ता से अवगत कराया। इसके उपरान्त बच्चों और बड़ों ने मिलकर भजनों व नृत्य के द्वारा भगवान की भक्ति की और समस्त संसार के कल्याण के लिए प्रार्थना की। इसके उपरान्त सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने व सहयोग करने वाले सभी लोगों व पाठशाला के बच्चो व अध्यापकों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर समाज सेविका पूनम जैन, सुधा जैन, रेखा जैन, रिंकी, कोमल, राशी, सासी, रूचि, सोनिया, पार्खी, शिवी, विधि, ईशी, अतिशय, विधान, परी, माही, अनिल जैन, पत्रकार विपुल जैन, नीतू जैन सहित अनेकों श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading