सात्त्विक और नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए गांव-गांव सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ -सर्जेश पांडेय। जवा/ सिरमौर विधानसभा क्षेत्र में श्री हनुमान कथा समिति द्वारा अनवरत साल भर से गांव-गांव में सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ आयोजन कराया जा रहा है इसी श्रृंखला मे श्री हनुमान मंदिर जिरौंहां में सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ का 128वा दिव्य आयोजन किया गया। सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ आचार्य सुरेश तिवारी के आचार्यत्व में श्री हनुमान जी स्वामी की विधिवत पूजा अर्चना और लोक कल्याण के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। इस अवसर पर श्री हनुमान कथा समिति के संस्थापक व भाजपा नेता सर्जेश पांडेय ने कहा कि गांव-गांव सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ, लोक कल्याण के संकल्प से शुरू होता है,यह सात्त्विक और नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए एक महाअभियान है श्री हनुमान जी महराज कलियुग के जीवंत देवता हैं ।सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ से लौकिक और पारलौकिक सुखों की प्राप्ति होती है,समाज के हर तरह के संकटों का निवारण होगा।उन्होंने कहा कि हम सब सनातन धर्म के सेवक हैं गांव-गांव स्थापित मंदिर हमारे तीर्थ स्थल हैं इनसे हमें अपार ऊर्जा मिलती है इसी उर्जा और कृपा से यह कठिन कार्य लगातार साल भर से बिना किसी रूकावट के गांव-गांव में निर्वाध और निरंतर जारी है। निर्वाध और निर्विघ्न जारी सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ श्री हनुमान जी स्वामी की कृपा का प्रतिफल है इससे लोक मंगल का मार्ग प्रशस्त होगा। यह धार्मिक जनजागरण का महा अभियान है। सिरमौर विधानसभा क्षेत्र में धर्मांतरण चिंतनीय है। बौद्ध और ईसाई मिशनरी सनातन धर्म पर आघात कर रहे हैं तथा व्यापक तौर पर धर्मांतरण हो रहा है।सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ धर्मांतरण को रोकने और सनातनी लामबंदी का धार्मिक जन जागरण अभियान है। सनातन संस्कृति के प्रसार और इसको आत्मशात करके की ही सात्त्विक और संस्कारित समाज का निर्माण होगा। सनातन धर्म में ही सम्पूर्ण मानवता का कल्याण निहित है।इस अवसर पर श्री हनुमान चालीसा पुस्तक का निःशुल्क वितरण किया गया। सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ मेंश्री हनुमान कथा समिति के संस्थापक सर्जेश पांडेय, सनातन सेवक पंडित प्रभुनायक मिश्रा,पंडित जगनायक मिश्रा, सुरेन्द्र दास तिवारी,पंडित बालेन्द्र दुवे, सनातनसेवी किशोरी लाल मिश्रा,आचार्य सुरेश तिवारी, पंडित सिद्ध नारायण तिवारी,सेवा निवृत्त सैन्य अधिकारी बी.यन.तिवारी, उमाकांत द्विवेदी, दिनेश सिंह, शास्त्रप्रसाद तिवारी,अमित उपाध्याय,मनोज कुशवाहा, इंजीनियर इन्द्रमणि तिवारी, अतुल तिवारी, अमरनाथ सिंह, हिमांशु द्विवेदी,अमित उपाध्याय, सतेन्द्र चतुर्वेदी, मोतीलाल पाल के साथ मानस तिवारी,नंदलाल कहार,धीरज पयासी,उग्रसेन तिवारी जिरौंहा,मनीष तिवारी, विश्वनाथ अग्निहोत्री, बालेन्द्र प्रसाद तिवारी, धीरेन्द्र कुमार तिवारी,अभिषेक तिवारी,राज तिवारी, ओमनारायण तिवारी, विकास कुमार अग्रिहोत्री, सुखेन्द्र कुमार गुप्ता, लेखराज साहू, अंकित कुशवाहा,शिवम दाहिया, आशीष कुशवाहा, रामचंद्र भुंजवा, संतोष गुप्ता, संगीत कुमार कोल, कृष्ण मुरारी कहार, कमलेश कुमार साहू सहित भारी संख्या में लोगों ने श्रद्धा और उल्लास से सामूहिक पाठ में भाग लिया । Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन त्योंथर विधानसभा पहुची संविधान संदेश यात्रा में लोगो ने जगह जगह किये स्वागत। बागपत नगर में धूमधाम के साथ मनाया गया क्षमावाणी पर्व