महिलाओ को दे पहले बीजेपी लोकसभा,विधानसभा में 33 % आरक्षण।सपा की सरकार बनने पर करायेगे जातीय जनगणना।समाजवादी सरकार महिलाओ को देगी 6000 रुपये की महिला सम्मान निधि। सिरमौर।कुशमेन्द्र सिंह । रीवा जिले के सिरमौर विधानसभा में आज समाजवादी पार्टी का विराट-सम्मेलन का कार्यक्रम पूर्व सिरमौर विधानसभा के सपा प्रत्यासी जगदीश सिंह यादव के नेतृत्व में किया गया जहा पर विशाल जन सैलाब देखने को मिला। वही जन सभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शिवराज सरकार से लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। और सिरमौर विधानसभा के सपा प्रत्यासी लक्ष्मण तिवारी के पक्ष में वोट करने की बातें कही। जनसभा के दौरान अखिलेश यादव ने सीएम शिवराज की बहुचर्चित लाडली बहना योजना पर तंज कसते हुए कहा कि 1000 रुपये से काम नही चलेगा, अब 1000 से 3000 देने का वादा कर रही है यदि समाजवादी की सरकार बनती है तो महिलाओ को 6000 रुपये के सम्मान निधि मिलेगी तब बहनों का सम्मान होगा। सपा अध्यक्ष ने पीएम मोदी हमला बोलते हुए कहा कि जिसे पीएम बनना है वह यूपी आ जाये,हमारे कई साथी कह रहे हैं कि प्रधानमंत्री बन जाओ।लेकिन मैं इतना जानता हूं कि जिसको भी प्रधानमंत्री बनना है, तो वह उत्तर प्रदेश आ जाए, अगर गुजरात से ही प्रधानमंत्री बनता होता तो फिर पीएम बनने के लिए उत्तर प्रदेश मोदी क्यों आए, क्योंकि वे जानते हैं कि उत्तर प्रदेश को जीते बिना दिल्ली की सरकार नहीं बनेगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा में यूपी से सबसे ज्यादा इंडिया गठबंधन और सपा के प्रत्याशी जीतेंगे,तब पीएम दूसरा होगा जिसे सपा और इंडिया गठबंधन के लोग कहेंगे वो प्रधानमंत्री होगा। आगे उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के अंदर सपा भी है लेकिन सपा की लड़ाई अलग रास्ते की भी हैअखिलेश यादव ने कहा मैं एमपी की जनता से कहता हूँ कि भारतीय जनता पार्टी के लोग बहुत बेईमान हैं बीजेपी ने भरोसा दिलाया था कि सत्ता में आने के बाद किसानों की आय दोगुनी करेंगे, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ इसके बदले महंगाई, बेरोजगारी, भ्रस्टाचार,डीजल और पेट्रोल व खाद्य सामग्री जरुर महंगा हो गया है आगे उन्होंने महिला आरक्षण को लेकर कहा कि पहले बीजेपी खुद लोकसभा और विधानसभा चुनाव में 33% महिलाओं को टिकट दे। मध्यप्रदेश में बीजेपी की दूसरी सूची जारी किया गया लेकिन सूची में महिलाओ को 33% आरक्षण नही मिला है यह भारतीय जनता पार्टी जो महिला आरक्षण बिल लोकसभा में लेकर आई है वह इस बिल को अपनी लिस्ट में लाकर दिखाएं। बीजेपी अपने आचरणों में इस बिल को कभी लागू नहीं करेगी,बीजेपी की दो सूची में कहीं भी दलित,आदिवासी या महिलाओं को मौका नहीं दिया गया है लेकिन समाजवादी पार्टी 20% महिलाओं को टिकट जरूर देगी।भाजपा की इस बिल के पीछे नीयत साफ नही है उन्होंने चुनावी जनसभा में जातीय जनगणना को लेकर कहा कि सरकार बनने पर जातीय जनगणना करायेगे जाति जनगणना करने के लिए उन्होंने सदन के अंदर लालू प्रसाद यादव और शरद यादव का भी नाम लिया और कहा कि उनके संघर्ष को बेकार नहीं होने देंगे। साथ ही उन्होंने रीवा में निर्मित सोलर प्लांट जो एशिया का सबसे बड़ा प्लांट है क्षेत्रीय लोगो के रोजगार को लेकर मध्यप्रदेश सरकार पर और मोदी सरकार पर जमकर बरसे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बच्चों से भरी हुई स्कूल बस झोपड़ी में घुसी। जनहानि की कोई सूचना नहीं। विशेष न्यायालय इंदौर ने 4 वर्ष का कठोर कारावास एवं ₹2000/ का अर्थ दंड की सजा सुनाई।