सिरमौर/कुशमेन्द्र सिंह। सिरमौर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता व मध्य प्रदेश पिछड़ावर्ग विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश पटेल ने सिरमौर विधानसभा क्षेत्र का दौराकर क्षेत्र की समस्यायों से अवगत होकर कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार पिछले 18 वर्षों से अधिक समय से प्रदेश में सत्ता पर काबिज है उनके द्वारा विगत वर्षों में जितने भी वायदे किए गए थे वे एक भी पूरे नहीं किये गए हैं बीते 10 वर्षों में सिरमौर विधानसभा के गांवो की हालत बद से बत्तर है कई गांवों में पहुच मार्ग नही है बिजली की समस्या बनी हुई है,पानी के लिए ग्रामीण परेशान है शिक्षा, स्वास्थ्य और आवारा पशुओं से आमजनता और किसान परेशान है लेकिन न तो सिरमौर विधायक दिव्यराज सिंह के द्वारा ध्यान दिया जा रहा है न ही भाजपा सरकार के द्वारा ध्यान दिया जा रहा है। इसके बाद अब चुनावी समय में भाजपा वादों और घोषणाओं की झड़ी लगा रही है जिसे अब जनता अच्छी तरह से जान चुकी है कि भाजपा की कथनी कुछ और है करनी कुछ और है, जनता अब उनके वर्गलाने में आने वाली नहीं है जनता जान चुकी है कि वास्तव में यदि किसानों,मजदूरों,गरीबों,पिछड़ों, दलितों और आदिवासियों का विकास कर सकती है तो सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस पार्टी है। कांग्रेस पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों के माध्यम से ही सभी का विकास संभव हो सकता है एक तरफ़ भाजपा की जनविरोधी नीतियां हैं तो दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी की जनहितैषी नीतियां जानता के सामने हैं इस बार मध्यप्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व में सरकार बनने पर 11 वचनों को पूरा किया जाएगा। जहा पर आज उन्होंने ग्राम डगडैया, भनिगवां, गाढ़ा 138, डोल, बैकुंठपुर, रिमारी,बशरेही,रुपौली, चांद, कुरौली, देउखर, बरहुला, पटियारी में जनसंपर्क किया। दौरा के दौरान डगडैया में राजकरण सिंह के पुत्र के निधन पर,भनिगवां में रामचंद्र यादव के पुत्र के निधन पर, गाढ़ा में महेंद्र पांडे के निधन और रामविश्वास सेन के पुत्र के निधन पर, बैकुंठपुर में अशफाक अहमद के वालिद और गणेश कहार के नाती, रिमारी में राजीव लोचन द्विवेदी, डोल में श्रीनिवास पांडेय की पत्नी,बसरेही में लालजी वर्मा के पुत्र, रामनारायण वर्मा एवं रामनरेश सिंह की माता जी के निधन पर,रुपौली में पुष्पेंद्र द्विवेदी, चांद में महावीर यादव, पटियारी में हरिमोहन तिवारी की पत्नी, बरहुला में पुष्पेंद्र द्विवेदी की माता जी, अवनीश तिवारी की पत्नी और लोले कोल की पुत्री के निधन पर उनके घर पहुचकर परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त किये। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन विपुस्था लोकायुक्त संभाग इंदौर की ट्रैप कार्यवाही इंदौर को डेंगू मलेरिया मुक्त बनाने के लिये जागरूकता रथ रवाना किया ।