इंदौर। प्रदीप चौधरी। आवेदक – सुनील ब्राह्मने पिता श्री ज़बर सिंह उम्र 38 वर्ष सहायक सचिव लावानी एवम् प्रभारी सचिव अंजनगाँव तह सेंधवा ज़िला बड़वानी आरोपी _ रविकांत उइके पिता श्री हतेन्द्र कुमार उम्र 38 वर्ष मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सेंधवा जिला बड़वानी आवेदक के अनुसार वह ग्राम पंचायत लवानी का सहायक सचिव एवं ग्राम पंचायत अंजनगांव का प्रभारी सचिव के पद पर पदस्थ है ,आवेदक द्वारा लोकायुक्त कार्यालय इंदौर में यह शिकायत की गई थी कि मनरेगा योजना के अंतर्गत ग्राम जुलवानिया में स्थित स्कूल में बाउंड्री वॉल निर्माण हेतु स्वीकृत राशि के पश्चात, आरोपी द्वारा निरीक्षण करने पर स्वीकृत राशि के अनुसार,बाउंड्री वॉल का निर्माण नहीं होना पाए जाने पर, आवेदक के विरुद्ध, मनरेगा एक्ट की धारा 92 का प्रकरण एवं प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई जाने के एवज में रिश्वत राशि रुपए 5 लाख की मांग की गई थी। आवेदक द्वारा की गई उक्त शिकायत सत्यापन के दौरान सही पाए जाने से ,आज दिनांक 26.09.2023 को ₹500000 रिश्वत लेते हुए आरोपी रविकांत उईके को जनपद पंचायत कार्यालय सेंधवा में ट्रैप किया गया ।आरोपी के विरुद्ध धारा 7 भ्रा. नि. अधि.के तहत कार्यवाही अभी जारी है । Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन प्रदेश में पुलिस विभाग के सामान्य अवकाश पर लगा प्रतिबंध भाजपा की कथनी और करनी को अब जान चुकी है जनता,झूठे वादों का लेगी जनता हिसाब – रमेश पटेल