भटवाड़ा मोहल्ले मे प्राचीन तेजाजी मंदिर को आकर्षक विद्युत रोशनी व फूलो से सजाया गया
बडी संख्या में श्रद्धालु महिला पुरुषों की उपस्थिति मे मंदिर परिसर मे नवमी को हुआ रात्रि जागरण व भजन संध्या का भव्य आयोजन
आज मंदिर परिसर से ग्राम के सभी प्रमुख मार्गो से निकाली जाएगी तेजाजी महाराज की झण्डी (धर्मध्वजा) व शोभायात्रा



ग्राम यशनगर जाट में हिंदू समाज के अराध्य अति प्राचीन लोक देवता तेजाजी महाराज की आस्था एवं विश्वास के पर्व तेजा दशमी को लेकर जोर-जोर से तैयारीया की गई है।इस दौरान एक दिन पूर्व ही ग्राम जाट के भटवाडा मोहल्ले में प्रसिद्ध चमत्कारीक प्राचीन तेजाजी मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत रोशनी एवं फूलों की मालाओ से सजाया गया।इस दौरान तेजा दशमी के एक दिन पूर्व तेजाजी के
मंदिर परिसर पर नवमी को बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालु महिला पुरुष भक्तों की उपस्थिति में रात्रि जागरण का आयोजन भी किया गया।जिसमें क्षेत्र के प्रसिद्ध लोक कलाकारों व भजन गायको के द्वारा पूरी रात आकर्षक भजनों की प्रस्तुतियां दी गई।आज सोमवार को तेजा दशमी के पावन अवसर पर तेजाजी मंदिर परिसर से ग्राम जाट के सभी प्रमुख मार्गो से होते हुए तेजाजी महाराज की झंडी (धर्मध्वजा) एवं शोभायात्रा निकाली जाएगी।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNW🌎RLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNW🌎RLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading